चित्रकूट में कामतानाथ प्रमुख द्वार के सत्संग भवन में अधिकारी मदन गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई कामदगिरि सभागार में कामतानाथ प्रमुख द्वार के अधिकारी मदन गोपाल दास की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ तथा 19 व 20 जनवरी को लखनऊ से आने वाली विवेकानंद यात्रा के स्वागत व प्रबंध हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गई जिसमें यात्रा स्वागत प्रमुख डॉ सचिन उपाध्याय यात्रा व्यवस्था प्रमुख शानू गुप्ता योग प्राणायाम प्रमुख ओमराज तिवारी यात्रा व्यवस्था संयोजक अर्चन द्विवेदी यात्रा स्वागत व्यवस्था अजीत सिंह आदि को जिम्मेदारियां सौंपी गईं मदन गोपाल दास ने कहा कि 12 जनवरी 1863 में कलकत्ता में जन्में युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद ने ओजस्वी विचारों से युवाओं को प्रेरणा दी है युवाओं का भविष्य ऊंचाइयों तक पहुंचे ऐसे विचारों को लेकर के विवेकानंद जी ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और अपने ओजस्वी विचारों से वह युवाओं को प्रेरणा देते रहे ।। इस अवसर पर सर्वेश त्रिपाठी अजय मिश्रा उर्वशी अंजू वर्मा देवांश गौरव आदि मौजूद रहें ।।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







