Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना जिले में 7 हज़ार से ज्यादा हितग्राहियों को आवास हेतु 16.25 करोड़ रुपये जारी

sampurantoday by sampurantoday
January 12, 2023
in छत्तीसगढ़
0
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना जिले में 7 हज़ार से ज्यादा हितग्राहियों को आवास हेतु 16.25 करोड़ रुपये जारी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कच्चे मकान में पानी-बरसात में होती थी समस्या, शासन की मदद से उर्मिला ने बनवाया पक्का मकान, वहीं अब सुकून से परिवार के साथ पक्के मकान में रहेंगी बब्बी बाई
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 12 जनवरी 2023

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंदों के पक्के आशियाने के सपने पूरे कर रही है। इस लाभकारी योजना से जिले के ऐसे 7,050 परिवारों को अपना घर होने का सुकून मिला है। इस योजनांतर्गत जिले के 18,190 हितग्राहियों को पक्के आवास निर्माण का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 14,157 ने योजना का सीधा लाभ लेते हुए पक्के आवास बना लिए हैं।   आवास पूर्ण कर चुके एवं प्रगतिरत आवास निर्माण के लिए राज्य शासन द्वारा कुल 16 करोड़ 25 लाख रुपये हितग्राही के खाते में हस्तांतरित किये जा रहे हैं। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक ने बताया कि विकासखण्ड भरतपुर के अंतर्गत 7840 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसमें से 3442 पक्के आवास पूर्ण कर लिए गए हैं। आवास निर्माण प्रगति के जियो टैगिंग के अनुरूप वर्तमान में 5 करोड़ 94 लाख 86 हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत 2,083 हितग्राहियों को 4 करोड़ 29 लाख 61 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। विकासखण्ड खड़गवां के 2,575 हितग्राहियों को 6 करोड़ 01 लाख 27 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं।
योजना के तहत शासन की मदद से हितग्राहियों को पक्के आवास हेतु 1 लाख 30 हजार रुपए के मान से अनुदान राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 95 दिवस का रोजगार भी श्रमिकों को मिल रहा है। योजना के अंतर्गत चार किश्तों में से पहले किश्त की राशि का भुगतान स्वीकृति के तुरंत बाद, द्वितीय किश्त की राशि कार्य की जियो टैगिंग पश्चात, तीसरी किश्त छत स्तर पर हितग्राही के आवास की जियो टेगिंग होने के बाद तथा कार्य की पूर्णता होने पर हितग्राही को अंतिम किश्त की राशि प्रदान की जाती है।
कच्चे मकान में पानी-बरसात में होती थी समस्या, शासन की मदद से उर्मिला ने बनवाया पक्का मकान, वहीं अब सुकून से परिवार के साथ पक्के मकान में रहेंगी बब्बी बाई
जिले के विकासखण्ड भरतपुर के जनकपुर ग्राम की उर्मिला सिंह बताती हैं कि पहले मकान की स्थित ठीक नहीं थी, पानी-बरसात के समय तो छत रिसने से रहना मुश्किल था। बच्चों को पढ़ाई-लिखायी में भी बहुत परेशानी होती थी, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पक्का मकान बनवा पाना सपना लगता था, लेकिन जैसे ही हमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले मदद की जानकारी मिली हमने आवेदन किया और शासन की मदद से हमारा पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। इसी प्रकार ग्राम जनकपुर की ही श्रीमती बब्बी बाई के पुत्र ने बताया कि घर का काम चल रहा है। हम बहुत खुश हैं। उन्होंने शासन की इस मदद के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब हमारा भी पक्का मकान होगा और पूरा परिवार सुकून के साथ रहेगा।

Previous Post

रायपुर: गांधी मैदान, रायपुर, आमसभा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सम्बोधन प्रारंभ

Next Post

शार्क टैंक-2 में बड़ा बवाल, अनुपम मित्तल से गंदी लड़ाई के बाद नमिता थापर ने बीच में छोड़ा शो!

Next Post
शार्क टैंक-2 में बड़ा बवाल, अनुपम मित्तल से गंदी लड़ाई के बाद नमिता थापर ने बीच में छोड़ा शो!

शार्क टैंक-2 में बड़ा बवाल, अनुपम मित्तल से गंदी लड़ाई के बाद नमिता थापर ने बीच में छोड़ा शो!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .