मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा निवासी कु. सना अली को इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर में टेक्निकल असिस्टेंट के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कु. सना अली जैसी लाड़लियाँ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करने के साथ ही बेटियों के सामर्थ्य को प्रकट कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बेटी सना के सुखद, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




