Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

देश में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को विश्व-स्तरीय बनाने के लिये नये शोध जरूरी

sampurantoday by sampurantoday
January 25, 2023
in मध्य प्रदेश
0
देश में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को विश्व-स्तरीय बनाने के लिये नये शोध जरूरी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा है कि देश में मौजूद होम्यो चिकित्सा पद्धति को विश्व-स्तरीय बनाने के लिये लगातार नये-नये शोध किये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्ष में भारतीय चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में विकास के लिये अधो-संरचना के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय काम हुए हैं। केन्द्रीय सचिव आयुष आज भोपाल में देशभर के होम्योपैथी महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं चिकित्सकों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन आयुष परिसर एमएसीटी हिल्स के आयुष ऑडिटोरियम में किया जा रहा है।

केन्द्रीय सचिव श्री कोटेचा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय चिकित्सा पद्धति की अर्थ-व्यवस्था 21 हजार करोड़ से बढ़ कर एक लाख करोड़ रूपये से अधिक की हो गई है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी शिक्षा पाठ्यक्रमों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप और सुधार किये जाने की आवश्यकता है। सुधार के बाद ही देश में होम्योपैथी के क्षेत्र में विश्व-स्तरीय चिकित्सकों की सेवा मिल सकेगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल खुराना ने कहा कि देश में चिकित्सा के क्षेत्र में होम्योपैथी के विस्तार की बहुत संभावना है। इसके लिये नीति के अनुरूप टीम भावना के साथ कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य श्री अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि देश में जन-सामान्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को व्यापक रूप से अपनाने की इच्छा रखते हैं। इसके लिये इसकी पहुँच बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने होम्योपैथी रिसर्च स्कॉलर को सभी तरह की मदद दिये जाने की आवश्यकता बताई। प्रमुख सचिव आयुष श्री प्रतीक हजेला ने बताया कि कोरोना संकट काल में जन-सामान्य का भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने आयुष क्योर एप में हासिल उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग से निरोग कार्यक्रम को मुख्यमंत्री का उत्कृष्टता पुरस्कार भी मिला है। संयुक्त सचिव श्री राहुल शर्मा ने अपने उद्बोधन में शोध के कार्यों में होम्योपैथी कॉलेज के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़े जाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में आयोग के शिक्षा, रजिस्ट्रेशन और मूल्यांकन के अध्यक्षों ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राष्ट्रीय होम्योपैथिक आयोग के सचिव डॉ. संजय गुप्ता ने राष्ट्रीय सेमीनार के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग पहली बार केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से इस तरह का पहला सेमीनार भोपाल में कर रहा है। सेमीनार में दूसरे दिन 25 जनवरी को विभिन्न सत्रों में होम्योपैथी के क्षेत्र में विस्तार पर चर्चा होगी।

Previous Post

रायपुर : चिरमिरी में एन.सी.पी.एच हॉस्पिटल रोड़ के डामरीकरण का कार्य शुरू

Next Post

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बल पर भारत दुनिया का अग्रणी देश होगा – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

Next Post
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बल पर भारत दुनिया का अग्रणी देश होगा – केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बल पर भारत दुनिया का अग्रणी देश होगा - केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .