भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रश्मि पाण्डे ने राजधानी के चूनाभट्टी चौराहे पर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 100 से ज्यादा ऐसे वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किया जो अपनी जान जोखिम डाल वाहन चलाते हैं और यातायात नियमों का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रश्मि पाण्डे ने चार पहिया वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए सीट बेल्ट लगाने संबंधी हिदायत दी और सतर्कता के साथ नियमों का पालन करने का अनुरोध किया। श्रीमती पाण्डे के इस अभियान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई तथा अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर सभी ने यातायात नियमों का सदैव पालन करने की शपथ ली। इस अवसर पर अभियान में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के नेता अभिषेक मिश्रा, एलके पाण्डे, सुश्री अल्पना शर्मा, दीपशिखा द्विवेदी, सरिता श्रीवास्तव, रुद्रेश मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in



