नई दिल्ली: वॉल स्ट्रीट पर निवेशकों की धारणा रातों-रात मिली-जुली देखने को मिली। अगले चक्र में फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं के कारण एशियाई बाजारों में सतर्कता रही और कारोबार में गिरावट देखने को मिली है।भारतीय हेडलाइन सूचकांकों ने सत्र की शुरुआत काफी गिरावट के साथ की। सुबह 11:30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 0.04% की बढ़त के साथ 61,055 के स्तर पर पहुंचकर ट्रेंड कर रहा तो वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 0.03% बढ़कर 17,936 के स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी और टेक महिंद्रा टॉप गेनर रहे हैं, वहीं आईटीसी लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर रहे हैं।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




