Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया मीसाबंदी और सर्व-समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

sampurantoday by sampurantoday
February 16, 2023
in मध्य प्रदेश
0
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने किया मीसाबंदी और सर्व-समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-हितैषी योजनाओँ को जन-जन तक पहुँचाने और जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण के लिये निकाली जा रही विकास यात्रा संपूर्ण प्रदेश में चल रही है। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 37, 41 और 70 में विकास यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत वार्ड 37 द्वारका नगर से हुई। यहाँ मंत्री श्री सारंग ने कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदी और क्षेत्र के सर्व-समाज के वरिष्ठजनों को भी सम्मानित किया। वहीं हितलाभ वितरण कार्यक्रम में आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, संबल योजना, वृद्धावस्था पेंशन, भवन एवं कर्मकार मंडल, गरीबी रेखा पात्रता पर्ची सहित विभिन्न योजनाओं के लगभग 400 से अधिक लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण-पत्र प्रदान किये। विकास यात्रा में मंत्री श्री सारंग तीनों वार्डों में पैदल चल कर नागरिकों से मिले और उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण किया।

वार्ड 37 द्वारका नगर में मंत्री श्री सारंग ने माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की प्रतीक 9 कन्याओं के पाँव पखारे, चुनरी ओढाई, आरती उतारी और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। श्री सारंग ने आपातकाल के दौरान मीसा बंदी रही वार्ड 37 की वरिष्ठजन श्रीमती इमरती बाई को शॉल-श्रीफल भेंट एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया। वही क्षेत्र में निवासरत सर्व-समाज के अध्यक्षों का श्री सारंग ने पुष्पमाला एवं शॉल-श्रीफल के साथ सम्मान किया।

मंत्री श्री सारंग विकास यात्रा लेकर वार्ड 37, 41 और 70 के प्रत्येक घर पहुँचे। रहवासियों की समस्याएँ सुनने के साथ ही तत्काल समस्याओं का निराकरण भी किया। द्वारका नगर गली क्रमांक-1 की रहवासी श्रीमती नीलम कुशवाहा गरीबी रेखा का राशन कार्ड नहीं होने की समस्या लेकर मंत्री श्री सारंग के पास पहुँची। जिस पर मंत्री श्री सारंग ने खुद ऑनलाइन रजिट्रेशन करवाकर तत्काल बुजुर्ग महिला का गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाया। इस पूरी प्रक्रिया में आधे घंटे से भी कम समय लगा।

वार्ड 37 में विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री सारंग ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल निराकरण किया। द्वारका नगर निवासी दिव्यांग सुश्री विनीता दुबे की माता ने अपनी समस्या मंत्री श्री सारंग के समक्ष रखी। इस पर श्री सारंग ने संबंधित अधिकारी को सुश्री विनीता की दिव्यांग पेंशन प्रारंभ करने के साथ ही उनके निःशुल्क उपचार एवं निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि नरेला विधानसभा अंतर्गत समस्त वार्डों में नागरिकों की समस्याओं को उनके घर-घर पहुँच कर सुना जा रहा है। साथ ही उन समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान विद्युत, सीवेज, सड़क एवं बीपीएल कार्ड से संबंधित जो भी समस्याएँ सामने आ रही हैं, उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। अगर कोई बड़ी समस्या है तो उसका निराकरण भी समय-सीमा में करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी ने जताया आभार

वार्ड 37 में विकास यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी ने योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त होने पर आभार व्यक्त किया। श्री सारंग से संवाद के दौरान लाभार्थी श्री ओमप्रकाश अहिरवार ने बताया कि योजना में उन्हें 10 हज़ार की राशि बिना किसी ब्याज के प्राप्त हुई थी, जिससे उन्होंने स्व-रोजगार शुरू किया। मंत्री श्री सारंग ने उन्हें शुभकामनाएँ दी और कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी वे उसी योजना में ब्याज मुक्त ऋण ले सकते हैं।

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में वार्ड 37, 41 और 70 के नागरिकों को करोड़ों की सौगात दी। श्री सारंग ने वार्ड 37 में लंकापुरी एवं द्वारका नगर गली क्रमांक 5 में सीसी सड़क निर्माण का भूमि-पूजन किया और लंकापुरी की सीसी सड़क का लोकार्पण किया। रहवासियों की माँग पर मंत्री श्री सारंग ने जिंद बाबा मंदिर, दरोई बाबा मंदिर एवं शारदा मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की। वार्ड 41 में श्री सारंग ने अंत्योदय नगर और लाला लाजपत राय कॉलोनी में नाली निर्माण एवं जोन कार्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण का भूमि-पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने दुर्गा मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की।

विकास यात्रा वार्ड 70 के गुरू नानकपुरा पहुँचने पर नागरिकों ने मंत्री श्री सारंग का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने गुरू नानकपुरा की सड़कों के डामरीकरण की घोषणा की। साथ ही स्वागत अपार्टमेंट के सामने नाली निर्माण और करतार कॉम्पलेक्स के पीछे की सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। यात्रा में एसडीएम श्री मनोज वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी, एमपीईबी एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

गाजियाबाद से दिल्ली-नोएडा जाने वाले ध्यान दें… महाशिवरात्रि पर कल डायवर्ट रहेंगे ये रास्ते

Next Post

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विकास यात्रा में हुए शामिल

Next Post
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विकास यात्रा में हुए शामिल

केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विकास यात्रा में हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .