Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

पाक के लिए नई मुसीबत लाएगा इमरान की ‘हकीकी आजादी’, गृहयुद्ध के बन रहे हालात

sampurantoday by sampurantoday
October 29, 2022
in देश-दुनिया
0
‘आजाद चिड़िया’ को ‘खुलकर जीने’ देंगे एलन मस्क
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कुछ महीने पहले अपनी कुर्सीं गंवाने के बाद इमरान खान की छटपटाहट बढ़ गई है। जिसके बाद लाहौर से इस्लामाबाद के लिए वो बहुप्रतिक्षित ‘हकीकी आजादी’ मार्च की शुरुआत कर चुके हैं। इस मार्च में वो पाक पीएम शहबाज शरीफ के अलावा सेना और आईएसआई को निशाना बना रहे हैं। इमरान ने अपना मकसद हालांकि पाकिस्तानी आवाम की बेहतरी और पत्रकार अरशद शरीफ के हत्यारों को सजा दिलाना बताया हो लेकिन, यह जगजाहिर है कि वो देश में मध्यावधि चुनाव और आर्मी चीफ की नई नियुक्ति नहीं होने देना चाहते। इमरान के कदम पर सेना भी सख्ती के मूड में आ गई है और इशारों ही इशारों में इमरान को सबक सिखाने के मूड में है। साफ है अभी-अभी बाढ़ की त्रासदी झेल चुका पाकिस्तान अब गृहयुद्ध की तरफ बढ़ रहा है।

इमरान खान ने देश पर “राजनीतिक दबाव” बनाये रखने के लिए आईएसआई चीफ को दोषी ठहराया और आरोप लगाया कि आईएसआई देश की जनता को धोखे में रख रही है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार आईएसआई चीफ ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने इमरान खान पर बड़े आरोप लगाए और कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इमरान खान ने आर्मी चीफ को पद पर बने रहने का ऑफर दिया था। सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बारे में बोलते हुए पीटीआई चीफ खान ने कहा कि ये अधिकारी संस्था की छवि खराब कर रहे हैं।

क्या है इमरान की कोशिश
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इमरान खान सत्ता पाने की लगातार कोशिश में हैं। वो चाहते हैं कि पाकिस्‍तानी पत्रकार अरशद शरीफ की केन्‍या में रहस्‍यमय मौत के बाद पाकिस्तानी आवाम की भावनाओं का इस्‍तेमाल करके आर्मी चीफ जनरल बाजवा और पीएम शहबाज शरीफ की सरकार पर दबाव बनाया जाए। दूसरी ओर सेना भी इमरान खान को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुकी है।

भारत की तारीफ करके फिर सत्ता पर आने की लालसा
इमरान खान लगातार भारत की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें लगता है पिछली बार की तरह नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ करके जैसे वो सत्ता में आए इस बार भी उनका यह दांव सफल रहेगा। रूस से तेल खरीदने पर भारत की तारीफ करते हुए इमरान ने पाक सरकार पर निशाना साधा और पाक सरकार को गुलाम कह डाला।

नवाज की तरह भागूंगा नहीं
इमरान खान ने आईएसआई और सेना पर तीखे हमले किए और कहा कि वो नवाज शरीफ की तरह देश छोड़कर नहीं भागेंगे बल्कि देश में ही रहकर पाकिस्तानी जनता के हक के लिए लड़ते रहेंगे। जवाब में आईएसआई चीफ ने इतिहास में पहली बार मीडिया के सामने आकर इमरान को बेनकाब किया और कहा कि कुर्सी पाने के लिए इससे पहले इमरान आर्मी चीफ को ऑफर कर चुके हैं।

गृह युद्ध के बन रहे हालात
जिस तरह इमरान खान सेना और शहबाज सरकार के खिलाफ लामबंद हैं और सत्ता पाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। दूसरी ओर सरकार और सेना भी इमरान को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है।

साफ है पाकिस्तान के लिए आने के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। इमरान खान की जिद और शहबाज और पाक सेना के गुस्से में पाकिस्तानी जनता पिस रही है। देश में इस वक्त महंगाई चरम पर है। अभी-अभी पाकिस्तान बाढ़ की भयावह त्रासदी झेलकर ‘राहत’ का किनारा ढूंढ रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि ऐसे ही हालात बने रहे पाकिस्तान में जल्द ही श्रीलंका जैसे हालात बन सकते हैं।

Previous Post

पाकिस्तान की निर्लज्जता लश्कर और हाफिज सईद के खिलाफ भी मांग रहा है सबूत

Next Post

मोबाइल टॉवर की जांच करने कराची गए थे 2 कर्मचारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर कर दी हत्या

Next Post
‘आजाद चिड़िया’ को ‘खुलकर जीने’ देंगे एलन मस्क

मोबाइल टॉवर की जांच करने कराची गए थे 2 कर्मचारी, भीड़ ने बच्चा चोर समझ पीट-पीटकर कर दी हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .