Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सिसोदिया जिस केस में बंद हैं, उसमें कविता का क्यों आ रहा है नाम?

sampurantoday by sampurantoday
March 10, 2023
in देश-दुनिया
0
सिसोदिया जिस केस में बंद हैं, उसमें कविता का क्यों आ रहा है नाम?
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

के. कविता ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह ईडी की जांच का सामना करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है। 44 वर्षीय कविता को 9 मार्च को पहले ईडी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया था। कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दिल्ली शराब घोटाले में आखिर साउथ का क्या कनेक्शन है और केसीआर की बेटी का नाम इसमें कहां से आया।

के कविता और रामचंद्र पिल्लई की आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पिल्लई को ED ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक एजेंसी कविता को पिल्लई के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज करेगी।ईडी ने पिल्लई की गिरफ्तारी यह दावा करते हुए की है कि हैदराबाद के व्यवसायी ने साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को पहुंचाने के वास्ते साठगांठ की। व्यवसायी पिल्लई रॉबिन डिस्टिलरीज एलएलपी नामक कंपनी में साझेदार बताया जाता है।

दिल्ली शराब घोटाले में साउथ का क्या है पूरा कनेक्शन

ईडी ने दावा किया कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी व विधान परिषद सदस्य के. कविता और अन्य से जुड़े कथित शराब कार्टल साउथ ग्रुप का प्रतिनिधित्व करता है। ईडी ने पिछले साल सितंबर से अब तक पिल्लई से कम से कम 11 बार पूछताछ की है। एजेंसी का दावा है कि पूरे दिल्ली आबकारी घोटाले के प्रमुख व्यक्तियों में से वह एक है, जिसमें भारी रिश्वत का भुगतान और साउथ ग्रुप के सबसे बड़े कार्टल का गठन शामिल है। ईडी ने अदालत को बताया कि साउथ ग्रुप में सरत रेड्डी (अरबिंदो फार्मा के प्रवर्तक), मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी (ओंगोल लोकसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस सांसद), के कविता (तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी) और अन्य शामिल हैं।

दिल्ली में शराब कारोबार का यहीं से नियंत्रण!

ईडी ने कहा, साउथ ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली (पहले मामले में गिरफ्तार) और बुची बाबू (कविता से जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और इस मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार) द्वारा किया जा रहा था। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पिल्लई अपने सहयोगियों के साथ साउथ ग्रुप और आप के नेताओं के बीच राजनीतिक समझ बनाने के लिए विभिन्न व्यक्तियों के साथ समन्वय कर रहा था। यह भी आरोप लगाया है कि पिल्लई ने प्रेम राहुल नामक एक अन्य व्यक्ति के साथ क्रमशः कविता और मगुन्टा रेड्डी और उनके बेटे राघव मगुंटा के बेनामी निवेश का प्रतिनिधित्व किया। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया है कि साउथ ग्रुप की ओर से निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और रिटेल का एक कार्टल बनाने की पूरी योजना बनाई, जो दिल्ली में पूरे शराब कारोबार के 30 प्रतिशत से अधिक को नियंत्रित करता है।

आबकारी नीति में सांठगांठ कैसे

ऐसा आरोप है कि दिल्ली सरकार की शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए 2021-22 की आबकारी नीति से उद्यमियों को साठगांठ करने का मौका दिया गया और कुछ डीलरों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर घूस दी। हालांकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस आरोप का जोरदार खंडन किया है। बाद में यह नीति रद्द कर दी गयी थी और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया। इसी मामले में पहले सीबीआई ने सिसोदिया को 26 फरवरी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद अब ईडी ने भी गुरुवार 9 मार्च को गिरफ्तार किया है।

Previous Post

जी-20 वर्ष में भारत ‘विश्व को’ और विश्व ‘भारत को’ तैयार कर रहा: जयशंकर

Next Post

आज का इतिहास: कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का जन्म, जानें 10 मार्च की अन्य घटनाएं

Next Post
आज का इतिहास: कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का जन्म, जानें 10 मार्च की अन्य घटनाएं

आज का इतिहास: कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया का जन्म, जानें 10 मार्च की अन्य घटनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .