Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

वो फिल्म जिसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा 72 गानों का रिकॉर्ड, 91 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया

sampurantoday by sampurantoday
March 22, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
वो फिल्म जिसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा 72 गानों का रिकॉर्ड, 91 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदी फिल्में हों और उसमें गाना या म्यूजिक न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हिंदी सिनेमा की शुरुआत से ही फिल्में और संगीत इसका अभिन्न हिस्सा रहे हैं। चाहे फिल्म की कहानी कितनी भी गंभीर हो…रोमांटिक हो या फिर कॉमेडी, नजब तक उसमें गानों का तड़का न लगे, मजा ही नहीं आता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस हिंदी फिल्म में सबसे ज्यादा गाने रहे हैं? किस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा गानों का रिकॉर्ड है? यह फिल्म 91 साल पहले रिलीज हुई थी और इसमें एक-दो नहीं बल्कि 72 गाने थे।

WoW Wednesday सीरीज में हम आपको इसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फिल्म नाम ‘इंद्र सभा’ था, जो करीब 3 घंटे 31 मिनट लंबी बताई जाती है। इस नाम से दो फिल्में बनी थीं। पहली फिल्म मनिलाल जोशी ने बनाई थी और यह 1925 में रिलीज हुई थी। चूंकि तब मूक फिल्मों का दौर था, इसलिए इसमें न तो किसी तरह का संगीत था और न ही कोई डायलॉग। इसके बाद टॉकी फिल्मों का दौर आया तो 1932 में ‘इंद्र सभा’ नाम से पहली फिल्म बनी। ‘इंद्र सभा’ साउंड वाली पहली भारतीय फिल्म थी, जबकि ‘आलम आरा’ पहली इंडियन टॉकी।

जेएफ मदन ने बनाई थी ‘इंद्र सभा’, यह थीं एक्ट्रेस

‘इंद्र सभा’ को जेएफ मदन की कंपनी ने बनाया था, जिसका नाम मदन थिएटर था। जेएफ मदन न सिर्फ एक थिएटर आर्टिस्ट थे, बल्कि वह 20 और 30 के दशक के सबसे बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर रहे। ‘इंद्र सभा’ इसी नाम के एक उर्दू नाटक पर आधारित थी, जिसे सबसे पहले 1853 में प्रेजेंट किया गया था। फिल्म में जहानारा कज्जन और मास्टर निसार लीड रोल में थे। जहानारा एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सिंगर भी थीं। बीस और तीस के दशक में उनका खूब जलवा रहा। जहानारा कज्जन को ‘बंगाल की नाइटिंगेल’ कहा जाता था।

‘इंद्र सभा’ का रिकॉर्ड और कहानी

‘इंद्र सभा’ में 72 गाने थे, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है और आजतक कोई भी फिल्म यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। इसमें 9 ठुमरी, 4 होली के गाने, 15 गीत, 31 गजलें, 2 चौबोला, 5 छन्द और 5 अन्य सामान्य गाने थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे दयावान और नेकदिल राजा की थी, जो अपनी प्रजा के साथ-साथ हर दुखी इंसान पर प्यार लुटाता है और आगे बढ़कर मदद करता है। इसी कहानी में ‘इंद्रसभा’ की एक अप्सरा है, जो राजा की परीक्षा लेने का फैसला करती है। लेकिन राजा की परीक्षा लेने के चक्कर में अप्सरा उसे दिल दे बैठती है।

कहां हैं ‘इंद्र सभा’ की हीरोइन?

‘इंद्रसभा’ में जहां जहानारा कज्जन ने सब्ज परी का किरदार निभाया, वहीं मास्टर निसार गुलफाम के किरदार में नजर आए। मास्टर निसार और जहानारा कज्जन की ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी रही। दोनों ने एक्टिंग से लेकर सिंगिंग में कमाल दिखाया। जहानारा कज्जन ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया और फिर 1945 में उनकी मौत हो गई। तब जहानारा मात्र 30 साल की थीं।

1956 में भी बनी थी एक और ‘इंद्र सभा’

इस फिल्म के बाद 1956 में ‘इंद्र सभा’ नाम से एक और फिल्म बनी थी, जिसे नानूभाई बी ने डायरेक्ट किया था। लेकिन उस फिल्म में 72 गाने नहीं थे। बताया जाता है कि उसे जेएफ मदन की ‘इंद्र सभा’ की सफलता से प्रेरित होकर बनाया गया था।

Previous Post

दुबई में भी अर्चना गौतम ने छेड़ा वही राग- मारते मारते मोर बना दूंगी, इस शख्स का रिएक्शन मजेदार

Next Post

दूसरी शादी पर तानों से तंग आकर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, विधवा और तलाकशुदा औरतों से कही ये बात

Next Post
दूसरी शादी पर तानों से तंग आकर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, विधवा और तलाकशुदा औरतों से कही ये बात

दूसरी शादी पर तानों से तंग आकर दलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी, विधवा और तलाकशुदा औरतों से कही ये बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .