16 दिसंबर को थिएटर्स में जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ रिलीज हुई। दर्शकों को एक बार फिर से शानदार विजुअल इफेक्ट्स से भरी नावी की जादुई दुनिया को देखने का मौका मिला, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 2009 में रिलीज हुई थी। ऐसे में फैंस इसके दूसरे पार्ट का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे थे। अगर आप सिनेमाघरों में इस एक्सपीरियंस से चूक गए हैं तो कोई बात नहीं, आप इसे अब OTT पर देख सकते हैं। हालांकि, ओटीटी रिलीज के साथ एक अच्छी और एक बुरी खबर जुड़ी है। अच्छी खबर ये कि छोटी स्क्रीन पर आपको 4K की अल्ट्रा HD क्वालिटी और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का एक्सपीरियंस मिलेगा। बुरी खबर ये है कि ओटीटी पर इसकी डायरेक्ट स्ट्रीमिंग नहीं है। इसे देखने के लिए आपको इसे खरीदना पड़ेगा।
Contact Us For Advertising:
info@charchaaajki.in




