Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर, सैंटनर ने दिलाई पहली सफलता

sampurantoday by sampurantoday
November 4, 2022
in खेल
0
न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर, सैंटनर ने दिलाई पहली सफलता
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 ग्रुप 1 का एक अहम मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए हैं। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम ने दमदार शुरुआत की है। पावरप्ले में टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 39 रन बना लिए हैं। बलबर्नी 25 गेंद में 30 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। मिशेल सैंटनर ने उन्हें आउट किया।

कीवी टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाए। न्यूजीलैंड 200 के स्कोर तक पहुंच सकती थी, लेकिन गेंदबाज जोशुआ लिटिन ने हैट्रिक चटकाकर न्यूजीलैंड को 185 के स्कोर तक रोकने में अहम भूमिका निभाई।

फिन एलन और कॉनवे ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई। पावरप्ले में कीवी टीम ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। फिन एलन ने 18 गेंद में 32 रन बनाए। केन विलियमसन और कॉनवे के बीच दूसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। कॉनवे 33 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स 9 गेंद में 17 रन बना सके। फिलिप्स के आउट होने के बाद केन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस बीच 19वें ओवर में आयरलैंड के गेंदबाज लिटिन ने हैट्रिक ले ली। वर्ल्ड कप 2022 की ये दूसरी हैट्रिक है। आयरलैंड के लिए जोशुआ ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की टीम को अगर सेमीफाइनल में डायरेक्ट एंट्री लेनी है तो उसे ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। ग्रुप 1 में तीन टीमों के 5-5 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड अन्य टीमों से बेहतर स्थिति में हैं। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड की टीम आज आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन जाएगी।

न्यूजीलैंड की टीम सुपर-12 के ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनने से सिर्फ एक जीत दूर है। लेकिन आयरलैंड की टीम आसानी से हार नहीं मानने वाली है। टीम ने सुपर-12 में 4 मुकाबले खेले हैं और उसमें से एक में जीत दर्ज की है। आयरलैंड ने विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराया है। इससे पहले उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को धूल चटाई थी।

न्यूजीलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिससे अफगानिस्तान को नुकसान पहुंचा। इसके बाद टीम ने श्रीलंका को हराया, लेकिन अगले ही मैच में इंग्लैंड ने उसे 20 रन से हराकर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी।

Previous Post

लंदन में स्टेशन पर फूल बेचते नजर आए PM ऋषि सुनक

Next Post

विराट कोहली क्यों नहीं खेलते हैं सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स जैसे फैंसी शॉट्स

Next Post
न्यूजीलैंड के लिए राहत की खबर, सैंटनर ने दिलाई पहली सफलता

विराट कोहली क्यों नहीं खेलते हैं सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स जैसे फैंसी शॉट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .