चित्रकूट में आरती स्थल पर आज भव्य तरीके से देव दीपावली दीप प्रज्वलन एवं आतिशबाजी कर मनाई गई। माननीय सांसद बांदा चित्रकूट आरके सिंह पटेल, जिला जज विष्णु शर्मा, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद करबी नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी कुमार अवस्थी की उपस्थिति में मां मंदाकिनी गंगा की विधिवत पूजन अर्चन कर आरती किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट आरके दीक्षित, उप जिलाधिकारी कर्वी श्री राजबहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, संबंधित अधिकारी एवं भारत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास सहित अन्य साधु संत एवं सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, पंकज अग्रवाल ,राजकुमार त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671




