जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार कर्वी में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जो समस्याएं प्राप्त हुई है उसमें प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, भूमि संबंधी एवं अन्य मामले हैं उनका निस्तारण एक सप्ताह के अंदर शासन की मंशा के अनुरूप कराएं, और वास्तविक रूप से शिकायतकर्ता को अवश्य सुने, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा गुणवत्ता को लेकर बार-बार निर्देश दिए जा रहे हैं की समस्याओं का निस्तारण अगर गुणवत्तापूर्ण तहसील, थाना, ब्लॉक स्तर पर हो जाए तो वह जिला मुख्यालय तथा शासन तक प्रार्थना पत्र नहीं पहुंच सकते हैं।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजबहादुर से कहा कि तालाब सड़क या अन्य सरकारी भूमि में जो अवैध कब्जा है उन्हें तत्काल अभियान चलाकर मय फोर्स के साथ हटाया जाए । संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, प्रभागीय वनाधिकारी आर के दिक्षित,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रामजन्म यादव, क्षेत्राधिकारी कर्वी हर्ष पांडेय , परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह,बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी एस के शुक्ला, तहसीलदार राकेश पाठक, अधिशासी अधिकारी कर्वी राम अचल कुरील, खंड विकास अधिकारी श्रद्धा पांडे जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671


