Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

अगले सप्ताह Dalmia Bharat और ONGC सहित इन स्टॉक्स में आ सकता है बड़ा उछाल, रखें नजर

sampurantoday by sampurantoday
May 13, 2023
in व्यापार
0
अगले सप्ताह Dalmia Bharat और ONGC सहित इन स्टॉक्स में आ सकता है बड़ा उछाल, रखें नजर
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बढ़त देखने को मिली थी। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजारों में शुक्रवार को बैंक एवं वाहन शेयरों में खरीदारी होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स पांच महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के अंत में 123.38 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 62,027.90 अंक पर बंद हुआ था। यह 12 दिसंबर, 2022 के बाद सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। हालांकि बाजार की शुरुआत कमजोर रही और एक समय यह 61,578.15 के स्तर पर गिर गया था। लेकिन दोपहर बाद के कारोबार में वित्तीय एवं वाहन कंपनियों में खरीदारी आने से सेंसेक्स पांच महीनों के उच्च स्तर पर जाकर बंद हुआ था।


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 17.80 अंक यानी 0.1 प्रतिशत चढ़कर 18,314.80 अंक पर पहुंच गया था। इस तरह लगातार तीसरे कारोबारी सप्ताह का समापन निफ्टी ने बढ़त के साथ किया था। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 1.92 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज भी चढ़कर बंद हुए थे।


दूसरी तरफ पावर ग्रिड के शेयर में 2.67 प्रतिशत की तगड़ी गिरावट रही। एनटीपीसी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, सन फार्मा, इंफोसिस, एलएंडटी, कोटक बैंक, टीसीएस और विप्रो के शेयरों में भी नरमी रही थी। बीएसई स्मालकैप सूचकांक में 0.08 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि मिडकैप सूचकांक 0.33 प्रतिशत गिर गया था। आइए देखते हैं अगले सप्ताह बाजार की चाल कैसी रहेगी? एक्सपर्ट्स क्या संकेत दे रहे हैं। कौन से शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है।

एशिया के बाजारों में गिरावट

एशिया के ज्यादातर बाजारों में गिरावट रही थी। अमेरिकी बैंकों को लेकर चिंता बढ़ने और चीन से मांग में गिरावट ने एशियाई बाजारों को प्रभावित किया। हांगकाग का हैंगसैंग, चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया को कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि जापान का निक्की करीब एक प्रतिशत चढ़ गया था। पिछले कारोबारी सत्र में बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बीते शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बाजार में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। वॉल्यूम भी अच्छा है। ऐसे में अगले सप्ताह शेयर बाजार की शुरुआत उछाल के साथ हो सकती है। बाजार में तेजी देखने को मिलेगी। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगले सप्ताह निफ्टी 18,150 से 18,300 के बीच सपोर्ट करेगा और ऊपरी स्तरों पर यह 18,300 से 18,500 की ओर बढ़ सकता है। बैंक निफ्टी को 43,350 से 43,200 के बीच सपोर्ट मिलेगा और ऊपरी स्तर पर बुल रन में यह 44,150 को पार कर सकता है। अगर ग्लोबल संकेत अच्छे रहे तो अगले हफ्ते निफ्टी 19,000 की ओर और बैंक निफ्टी 44,200 के ऊपर नया लेवल बना सकते हैं।


इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार में अगले सप्ताह कई स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशक मुनाफा कमाने के लिए इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं। इन शेयरों में Varun Beverages, Coromandel International, Gujarat Fluorochemicals, PFC और REC Limited कंपनियों के शेयर शामिल हैं। एक्पर्ट्स ने इन शेयरों को स्ट्रांग बाय की रेटिंग दी है। इसके अलावा Dalmia Bharat, UPL, ONGC, AIA Engineering और Canara Bank के शेयरों में भी तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

वित्तीय सलाहाकार से करें बात

शेयर बाजार में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले आप अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Previous Post

ट्विटर की नई सीईओ बनीं लिंडा याकारिनो, एलन मस्क ने किया ऐलान, पूरी डिटेल

Next Post

बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान का फिर घटा फोरेक्स रिजर्व, अपना भंडार फिर बढ़ा

Next Post
बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान का फिर घटा फोरेक्स रिजर्व, अपना भंडार फिर बढ़ा

बिगड़े हालात के बीच पाकिस्तान का फिर घटा फोरेक्स रिजर्व, अपना भंडार फिर बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .