Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Twinkle Khanna ने ब्रिटेन से कहा- हमें हमारा Kohinoor और दो अनमोल रतन विजय माल्‍या-ललित मोदी लौटा दो!

sampurantoday by sampurantoday
May 15, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
Twinkle Khanna ने ब्रिटेन से कहा- हमें हमारा Kohinoor और दो अनमोल रतन विजय माल्‍या-ललित मोदी लौटा दो!
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस, राइटर और इंटीरियर डिजाइनर ट्विंकल खन्‍ना ने ब्रिटेन में किंग चार्ल्‍स- III की ताजपोशी पर चुटकी लते हुए बड़े पते की बात कही है। ट्विंकल ने किंग चार्ल्‍स-III के ताज से गायब कोहिनूर हीरे के बहाने ब्रिटेन से कहा है कि वह उन्‍हें भारत को कोहिनूर हीरा लौटा देना चाहिए। साथ ही एक्‍ट्रेस ने अंग्रेजों से ‘दो और अनमोल रतन’ विजय माल्‍या और ललित मोदी को भारत को सौंपने की अपील की है। बीते दिनों बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी कि महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद विवादत कोहिनूर को किंग के राज्याभिषेक समारोह से अलग रखा जाएगा।


कोहिनूर हीरे का वजन 105 कैरेट है। कोहिनूर का मतलब फारसी में ‘प्रकाश का पर्वत’ है। माना जाता है कि यह 800 साल पहले दक्षिण भारत में कृष्णा नदी के तट पर मिला था। इसके बाद कई साम्राज्यों से होते हुए 19वीं शताब्दी में यह ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को सौंपा गया। हालांकि, एक प्रचलित कहानी यह भी है कि कोहिनूर हीरा शापित है और यह सिर्फ महिलाओं, खासकर रानी के पहनने के लिए ही सुरक्ष‍ित है।


ट्विंकल खन्‍ना ने ट्विटर पर शेयर किया पोस्‍ट

Twinkle Khanna ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिए लिखे अपने नए कॉलम की फोटो ट्विटर पर पोस्‍ट की है। वह इसमें लिखती हैं कि किंग चार्ल्‍स-III की ताजपोशी ने पुराने कोहिनूर विवाद को नई हवा दी है। क्योंकि हिंदुस्‍तानियों ने यूनाइटेड किंगडम से उस हीरे को वापस करने की मांग शुरू कर दी है।

‘हमारे दो अन्‍य अनमोल रतन भी वापस कर दो’

ट्विंकल लिखती हैं, ‘परंपरागत रूप से रानी ने राज्याभिषेक में हीरे के साथ मुकुट पहना था। लेकिन इस बार बकिंघम पैलेस ने बयान जारी किया कि औपचारिक कार्यवाही में कोहिनूर का उपयोग नहीं किया जाएगा। इस कारण भारतीय एक बार फिर कोहिनूर की वापसी की मांग कर रहे हैं। मैं ब्रिटेन से सिर्फ कोहिनूर ही नहीं, बल्कि इस जैसे ही हमारे दो अन्य अनमोल रतन, विजय माल्या और ललित मोदी को भी वापस करने के लिए कहना चाहूंगी।’


अब टॉवर ऑफ लंदन में है कोहिनूर हीरा

वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि कोहिनूर हीरे को अब टॉवर ऑफ लंदन में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। हाल के वर्षों में भारत सरकार ने बार-बार ब्रिटिश सरकार से कोहिनूर हीरा वापस करने के लिए कहा है। ट्विंकल ने अपने कॉलम में ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेघन मार्कल के शाही राज्याभिषेक समारोह से दूरी बनाए रखने का भी जिक्र किया है। वह लिखती हैं, ‘मैंने तुरंत एक मेघन मार्कल कार्डबोर्ड मास्क खरीदा, इसे लगाया और पूरे लंदन में घूमना शुरू कर दिया, ताकि मैं उनके ससुर के राज्याभिषेक में उनके नहीं होने की कमी को पूरा कर सकूं।’


ऋष‍ि सुनक और सुधा मूर्ति का भी जिक्र

ट्विंकल ने इसके साथ ही यूनाइटेड किंगडम के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बारे में भी बात की। वह लिखती हैं, ‘उनकी उपलब्‍ध‍ि ने कई लोगों को हैरान किया होगा, लेकिन उनकी सास को नहीं। हाल ही में एक साक्षात्कार में भारत की सबसे प्रिय लेखिकाओं में से एक सुधा मूर्ति ने चुटकी ली और कहा- मैंने अपने पति को एक ब‍िजनसमैन बनाया। जबकि मेरी बेटी ने अपने पति को यूके का प्रधानमंत्री बनाया। उनकी इस टिप्पणी को शुरुआती तौर पर कुछ लोगों ने ट्रोल किया, लेकिन उनके इस मजाकिया बयान में कुछ सच्‍चाई तो थी। आखिरकार, हर महापुरुष के साथ अक्सर एक महिला होती है, जो उसे लगातार बताती है कि वह क्या गलत कर रहा है।’

Previous Post

आजकल कहां और क्या कर रहे हैं शाइनी आहूजा? 14 साल पहले एक आरोप ने तबाह कर दी थी जिंदगी

Next Post

Sudha Murty ने किया खुलासा, आखिर क्यों उनके हसबैंड नारायण मूर्ति का वजन शादी के बाद से अब तक नहीं बढ़ पाया

Next Post
Sudha Murty ने किया खुलासा, आखिर क्यों उनके हसबैंड नारायण मूर्ति का वजन शादी के बाद से अब तक नहीं बढ़ पाया

Sudha Murty ने किया खुलासा, आखिर क्यों उनके हसबैंड नारायण मूर्ति का वजन शादी के बाद से अब तक नहीं बढ़ पाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .