Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

‘राहुल गांधी की स्‍पीच लिखने वालों,’ अडानी मामले में एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट के बाद बीजेपी ने तानी कांग्रेस पर बंदूक

sampurantoday by sampurantoday
May 20, 2023
in देश-दुनिया
0
‘राहुल गांधी की स्‍पीच लिखने वालों,’ अडानी मामले में एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट के बाद बीजेपी ने तानी कांग्रेस पर बंदूक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: अडानी ग्रुप के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। सुप्रीम कोर्ट के एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद उसके शेयर दौड़ पड़े। पैनल ने कह दिया है कि वह समूह के शेयरों में तेजी को लेकर किसी तरह के रेगुलेटरी फेलियर की बात नहीं कह सकता है। आसान शब्‍दों में कहें तो जांच में उसे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे को उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को खूब टारगेट करते रहे हैं। एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) हमलावार हो गई है। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की स्‍पीच लिखने वालों को उनके लिए झूठ की मशीन को चालू रखने की खातिर कुछ और अजीबोगरीब सोचना होगा।

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के ल‍िए छह सदस्‍यीय समिति गठित की थी। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज ए एम सप्रे ने की थी। इसमें ओपी भट्ट, केवी कामथ, नंदन नीलेकणि और सोमशेखर सुंदरेसन शामिल थे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उद्योगपति गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह पर शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। समूह ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से आधारहीन बताया था।

ह‍िंंडनबर्ग र‍िपोर्ट के बाद तेजी से ग‍िरे थे शेयर
सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञ समिति ने अब कहा है कि वह अडानी समूह के शेयरों में हुई तेजी को लेकर किसी तरह की नियामकीय विफलता का निष्कर्ष नहीं निकाल सकती है। समिति ने यह भी कहा है कि सेबी विदेशी संस्थाओं से धन प्रवाह के उल्लंघन की अपनी जांच में कोई सबूत नहीं जुटा सका है। इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह की कंपनियों की मार्केट वैल्‍यू में 100 अरब डॉलर से ज्‍यादा की गिरावट आई थी।

बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने गौतम अडानी के साथ पीएम मोदी की नजदीकी को जोड़कर बीजेपी को आड़े हाथों लिया था। पूरा विपक्ष इस मामले पर संयुक्‍त संसदीय समिति से जांच कराने पर अड़ा था। सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया था। लेकिन, 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एक्‍सपर्ट कमेटी का गठन किया था। इस मकसद यह देखना था कि कहीं कोई रेगुलेटरी फेलियर तो नहीं हुआ है। शीर्ष अदालत ने निवेशकों के हितों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया था।
… ताकि झूठ की मशीन चलती रहे
पैनल की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा, ‘भारत के लोगों ने ‘चौकीदार चोर है’ के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को किनारे कर दिया। राफेल के खिलाफ अभियान चलाने के लिए भी लोगों ने यही किया। अब सुप्रीम कोर्ट के एक्‍सपर्ट पैनल ने भी साफ कर दिया है कि अडानी मामले में यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि कीमतों में हेराफेरी के आरोप में नियामकीय विफलता रही है।’ अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी के भाषण लिखने वालों को अब कुछ और सोचना होगा ताकि उनकी झूठ की मशीन चलती रही।

बाजार नियामक सेबी अडानी समूह के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहा था। उसके समानांतर शीर्ष अदालत ने समिति की नियुक्ति की गई थी। हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अडानी समूह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

Previous Post

खरीदी हुई प्रॉपर्टी पर था बिजली बिल बकाया तो आपको भरना होगा पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ कह दिया

Next Post

चुभती-जलती गर्मी से 22 मई तक नहीं मिलेगी दिल्लीवालों को राहत, देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

Next Post
चुभती-जलती गर्मी से 22 मई तक नहीं मिलेगी दिल्लीवालों को राहत, देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

चुभती-जलती गर्मी से 22 मई तक नहीं मिलेगी दिल्लीवालों को राहत, देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .