Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

चुभती-जलती गर्मी से 22 मई तक नहीं मिलेगी दिल्लीवालों को राहत, देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

sampurantoday by sampurantoday
May 20, 2023
in देश-दुनिया
0
चुभती-जलती गर्मी से 22 मई तक नहीं मिलेगी दिल्लीवालों को राहत, देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चुभती-जलती गर्मी और हीटवेव के कहर से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 22 मई तक जूझना पड़ेगा। 23 मई को बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हीट वेव का कहर देखने को मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तो रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 23 मई को राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

फरीदाबाद में 42 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

फरीदाबाद में आने वाले दो-तीन दिन तक गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं। तेज धूप निकलने व सूरज की तपिश बढ़ने से अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। 22 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 23 व 24 मई को हल्के बादल छाने का अनुमान है, लेकिन गर्मी से कोई खास राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यूपी में बारिश के साथ आंधी के आसार

यूपी के कई जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ही आंधी के आसार है। पश्चिमी यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ में बदली छाई रह सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 20 और 21 मई को राज्य के आंचलिक इलाकों में ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है।

जम्मू-कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना

जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा, आसमान मुख्य रूप से साफ है, हालांकि, शाम को छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे 19 से 23 मई के बीच छिड़काव, खाद का छिड़काव, फसलों की कटाई करें। इस बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.7 डिग्री और गुलमर्ग में 3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में 6.5 डिग्री और लेह में 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में 21 डिग्री, कटरा में 18.2 डिग्री, बटोटे में 12.2 डिग्री, बनिहाल में 10.1 डिग्री और भद्रवाह में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बिहार में मिलाजुला रहेगा मौसम

बिहार में मौसम ने करवट ली है। तापमान में गिरावट से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पारा नीचे गया है। पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर समेत लगभग सभी शहरों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक नीचे आया है। औरंगाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी लोगों को गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम कुछ वैसा ही रहेगा लेकिन जल्द ही फिर चिलचिलाती गर्मी की दस्तक होगी।

उत्तरकाशी समेत 4 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में मौसम बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से 22 मई तक 4 जिलों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लेकर 1 हफ्ते तक एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम में बदलाव आने की बात कही है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Previous Post

‘राहुल गांधी की स्‍पीच लिखने वालों,’ अडानी मामले में एक्‍सपर्ट पैनल की रिपोर्ट के बाद बीजेपी ने तानी कांग्रेस पर बंदूक

Next Post

सिर्फ गाली देने पर SC-ST ऐक्ट नहीं लगा सकते, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी

Next Post

सिर्फ गाली देने पर SC-ST ऐक्ट नहीं लगा सकते, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .