Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

लोकसभा में बोले अमित शाह; मोदी सरकार पर जनता को विश्वास

sampurantoday by sampurantoday
August 9, 2023
in BREAKING NEWS, राजनीति
0
Amit Shah spoke in the Lok Sabha; People trust Modi government
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन भी बहस हो रही है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आज भी तीखी बहस देखने को मिल रही है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को हटाया है।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा वहीं, सरकार की तरफ से स्मृति ईरानी ने बहस में शामिल होकर कांग्रेस पर पलटवार किया। राहुल ने कहा कि भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई।

पीएम मोदी की सरकार पर लोगों को है विश्वास- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पीएम मोदी की सरकार ही ऐसी है, जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता। पीएम मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पीएम मोदी देश की जनता के लिए अथक प्रयास करते हैं। वह बिना एक भी छुट्टी लिए दिन में लगातार 17 घंटे काम करते हैं। लोग उन पर भरोसा करते हैं।

‘देश को विपक्ष का असली चेहरा दिखाएगा अविश्वास प्रस्ताव’

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपीए का चरित्र अपनी सरकार बचाने के लिए भ्रष्टाचार करना है। यह अविश्वास प्रस्ताव देश में विपक्ष का असली चरित्र दिखाएगा। देश में पीएम और इस सरकार को लेकर कोई अविश्वास नहीं है। यह अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए लाया गया है।

कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना- शाह

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत सत्ता में बने रहना है। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को हटाया है। पीएम अबतक बिना छुट्टी लिए काम कर रहे हैं।

मोदी सरकार ने 50 से अधिक ऐतिहासिक फैसले लिए- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में 50 से अधिक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। यह अविश्वास प्रस्ताव एक ऐसा प्रस्ताव है, जहां न तो लोगों और न ही सदन को सरकार पर अविश्वास है।

लोकसभा में बोले शाह- देश को पीएम पर विश्वास है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य जनता में भ्रम फैलाना है। देश की जनता को सरकार और पीएम पर विश्वास है।

विपक्ष की आवाज पर सेंसरशिप है- वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि विपक्ष की आवाज भी सुनी जानी चाहिए, लेकिन संसद में विपक्ष की आवाज पर सेंसरशिप है।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में दिया फारूक अब्दुल्ला के सवालों का जवाब

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान लोकसभा में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें इस राष्ट्र का हिस्सा होने पर गर्व है, लेकिन इस राष्ट्र की जिम्मेदारी न केवल हिंदुओं के प्रति है, बल्कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के प्रति है। प्रधानमंत्री केवल एक रंग का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, वह भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। कितने कश्मीरी पंडित हैं जो पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार द्वार वापस लाए गए? हालांकि, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जवाब देते हुए कहा कि यह कहना कि इस सरकार ने कश्मीरी पंडित हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। गलत है और सदन को गुमराह कर रहा है।

संसद में बोले फारूक अब्दुल्ला

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरा फारूक अब्दुल्ला ने आप कितने कश्मीरी पंडितों को वापस लाए हैं? यह मत कहो कि हम भारत का हिस्सा नहीं हैं। यह मत कहें कि हम पाकिस्तानी हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है।

सरकार मणिपुर पर जवाब नहीं दे रही

राहुल गांधी ने मणिपुर के बारे में सरकार से कुछ बहुत तीखे सवाल पूछे। सरकार उन सवालों का जवाब नहीं दे रही है। यह भाजपा की पुरानी रणनीति है। हर बार हम तीखे सवाल उठाते हैं। वे हमेशा इतिहास में घटित घटनाओं, मुद्दों पर बात कर इसे भटकाने की कोशिश करते हैं जिनका कोई संबंध नहीं है: कार्ति चिदंबरम

राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत करेगी बीजेपी

हम सदन में पहली बार यह व्यवहार देख रहे हैं। उन्होंने एक महिला सांसद को फ्लाइंग किस दी। यह अस्वीकार्य है और हमने इसकी शिकायत स्पीकर से की है जिससे वे उनके खिलाफ कार्रवाई करें: शोभा करंदलाजे

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर वार

स्मृति ईरानी ने कहा, राह चलते सुना था कि औरतों को वो लोग जो कानून का उल्लंघन करते हैं वे इस प्रकार के अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। ये नहीं पता था कि गांधी परिवार के संस्कार में भी एक संस्कार ये है।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्षी दलों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2.45 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राहुल गांधी का निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को हिंदुस्तान और भारत माता की वजह से परेशानी हुई।

राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। स्मृति ने कहा कि मुझे किसी बात पर आपत्ति है। जिसे मेरे सामने बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की। राहुल ने फ्लाइंग किस दिया है। ऐसा अशोभनीय आचरण पहले कभी नहीं हुआ था।

भीलवाड़ा में नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप

स्मृति ईरानी ने कहा कि भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था। गैंगरेप के बाद उसे काट दिया गया। दो महिला सांसद वहां गई थीं। आपने न्याय की गुहार तब नहीं लगाई, जब पश्चिम बंगाल में 60 साल की महिला के साथ उसके नाती के सामने उसका रेप किया गया।

स्मृति का राहुल पर तंज

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी। राहुल गांधी कश्मीर में बर्फ के साथ खेलते नजर आए थे। ये धारा 370 हटाने के कारण ही संभव हो पाया है।

कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

स्मृति ने कहा कि आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा था कि भारत का मतलब उत्तर भारत है। राहुल गांधी में हिम्मत है, तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं। स्मृति ने पूछा कि कांग्रेस का एक नेता कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है। आज उसका खंडन क्यों नहीं करते।

इतिहास में पहली बार भारत मां की हत्या की बात हुई

स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत मां की हत्या की बात हुई और कांग्रेस ताली बजाती रही। जो भारत की हत्या की बात पर ताली पीटती है। इस बात का संदेश पूरे देश को दिया की मन में गद्दारी किसकी है। मणिपुर खंडित नहीं है। मेरे देश का अंग है।

हमें संयम बरतनी चाहिए: लोकसभा स्पीकर

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को संयम बरतने की सलाह दी। स्पीकर ने कहा कि भारत हमारी भी मां है। हमें सदन में बोलते हुए संयम बरतनी चाहिए। राहुल ने कहा था कि मणिपुर में भारत माता की हत्या हुई है।

मणिपुर मसले पर मोदी सरकार पर हमला

मैंने भाषण की शुरुआत में कहा कि भारत एक आवाज है। भारत हमारी जनता की आवाज है। उस आवाज की हत्या मणिपुर में हो गई। आपने भारत माता की हत्या मणिपुर की। आपने देशभक्त नहीं देशद्रोही हो। इसलिए हमारे पीएम मणिपुर में नहीं जाते हैं।

पीएम के लिए मणिपुर हिंदुस्तान नहीं

मैं मणिपुर गया, हमारे पीएम नहीं गए। पीएम के लिए मणिपुर भारत नहीं है। सच्चाई ये है कि मणिपुर नहीं बचा है। मणिपुर को आपने दो हिस्सों में बांट दिया है। मणिपुर में रिलीफ कैंप में मैंने महिलाओं से बात की। एक महिला ने बताया कि मेरा एक ही बच्चा था। मेरे सामने उसे गोली मार दी गई। मैं पूरी रात उसकी लाश के साथ लेटी रही। मुझे डर लगा और मैंने अपना घर-सामान छोड़ दिया।

भारत अहंकार मिटा देता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मैं सालों से हर रोज 8-10 किलोमीटर चलता हूं। मैं सोचता था कि मैं 20-25 किलोमीटर चल सकता हूं। मेरे भीतर अहंकार था। भारत अहंकार को सेकेंड में मिटा देता है। कुछ ही दिनों में मेरे घुटने में दर्द हुआ और सारा अहंकार खत्म हो गया।

संसद में बोल रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले, मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) फिर से बहाल किया।

आज दिल से बोलूंगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर बोल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलूंगा। आज का भाषण अदाणी जी पर नहीं है।

राहुल गांधी संसद पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद पहुंच चुके हैं। राहुल थोड़ी देर में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलेंगे।

भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध: कांग्रेस

सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा और भारत छोड़ो के बीच क्या संबंध है? उनके लोगों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। इसका क्या मतलब है कि वे भारत छोड़ो दिवस पर कुछ कह रहे हैं? यह एक ऐतिहासिक दिन है। हम पीएम मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस की मांग कर रहे हैं। पीएम संसद में आ ही नहीं रहे हैं। वे मणिपुर के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। अब भारत छोड़ो आंदोलन हमें इस सरकार की याद दिलाता है।

सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी संसद पहुंच चुकी हैं। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी, बीजेपी का निशाना

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अगर संसद में बोलेंगे तो इसमें कौन सी बड़ी बात है? जिसे भी अपनी पार्टी से मौका मिले वह बोल सकता है।

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

कांग्रेस के अमित शाह से सवाल

गृहमंत्री आज संसद में अपनी बात रखेंगे। गृह मंत्री से मेरा सवाल है- उन्होंने मणिपुर जाकर एक कमेटी गठित की थी तो उस कमेटी ने अब तक क्या काम किया? अमित शाह ने एक और पीस कमेटी बनाई थी उन्होंने कितनी बैठक की? मणिपुर के गृह विभाग ने असम राइफल्स के खिलाफ FIR दर्ज की है और असम राइफल्स अमित शाह (गृह मंत्रालय) के अधीन है तो यह कैसा काम डबल इंजन सरकार कर रही है: गौरव गोगोई

देश के बारे में नहीं सोचती बीजेपी: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी देश के बारे में नहीं सोचती है। बीजेपी समाज और मणिपुर के बारे में नहीं सोचती। बीजेपी नेताओं को सिर्फ राहुल गांधी और उनके परिवार को गाली देना ही आता है। मोदी और मोदी की सरकार के सारे नुमाइंदे राहुल गांधी से इतना क्यों डरते हैं।

I.N.D.I.A गठबंधन ‘घमंडिया’: बीजेपी

परिवारवाद आदतन अलोकतांत्रिक और गैर-जिम्मेदार होता है। I.N.D.I.A गठबंधन को घमंडिया कहा गया है और वे इसके पूरी तरह हकदार हैं: रविशंकर प्रसाद

सदन में बोलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोपहर 12 बजे लोकसभा में बोलेंगे। पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।

I.N.D.I.A. से डरे पीएम मोदी: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि पीएम मोदी I.N.D.I.A. गठबंधन की बात करते रहते हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन सामने आने के बाद वह कितने भयभीत हैं। हम इसे समझ सकते हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन एकजुट है और हम सभी हम एक मकसद के लिए खड़े थे।

निशिकांत दुबे पर उदित राज का पलटवार

कांग्रेस नेता उदित राज ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर पलटवार किया है। उदित राज ने कहा, देश की जनता सेट करती है। यह जनतंत्र का अपमान है। एक व्यक्ति विशेष अपने बेटे को, रिश्तेदार को राजनीति में सेट नहीं कर सकता। ये लोग जनतंत्र में विश्वास नहीं करते, इसलिए कल इन्होंने ऐसी ओछी टिप्पणी की।

I.N.D.I.A. से डरी सरकार: कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन से डरी हुई है। कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का इतिहास रहा है, जबकि वे अंग्रेजों को पत्र लिख रहे थे और उनके मुखबिर के रूप में काम कर रहे थे। आजादी में उनकी कोई उपलब्धि नहीं है।

कांग्रेस सांसदों की बैठक

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपने सांसदों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की आज सुबह 10.30 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में बैठक होगी।

Previous Post

सिर्फ गाली देने पर SC-ST ऐक्ट नहीं लगा सकते, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी

Next Post

 कुंडली भाग्य से घर-घर में पहचान पाने वाले टीवी एक्टर धीरज धूपर अब ओटीटी स्पेस में आएंगे नजर, ‘टटलूबाज’ के साथ करेंगे डेब्यू

Next Post
TV actor Dheeraj Dhoopar, who became a household name with Kundali Bhagya, will now be seen in the OTT space.

 कुंडली भाग्य से घर-घर में पहचान पाने वाले टीवी एक्टर धीरज धूपर अब ओटीटी स्पेस में आएंगे नजर, 'टटलूबाज' के साथ करेंगे डेब्यू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .