13नवम्बर को लगेगा मेदांता का हार्ट परीक्षण शिविर तैयारियां पूरी। दातों की भी होगी निशुल्क जांच। चित्रकूट आगामी 13 नवंबर दिन रविवार को आयोजित मेदांता गुरुग्राम द्वारा निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर एवं दंत चिकित्सा शिविर के आयोजन की तैयारी बैठक आज संपन्न हुई जानकारी देते हुए मंच के संयोजक योगेश जैन ने बताया यह शिविर चित्रकूट इंटर कॉलेज में प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा। यह शिविर भारत का कल्याण मंच द्वारा आयोजित होगा। आज एक बैठक मंच के संरक्षक पीडी गुप्ता जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया अभी तक लगभग आधे से अधिक पंजीयन हो चुके हैं इसमें चित्रकूट के सीमावर्ती जनपद के लोग भी शामिल है डॉक्टर श्री नरेश त्रेहान मेदांता जी की टीम के प्रसिद्ध डॉक्टर शिविर में उपलब्ध रहेंगे इस शिविर में थायरोकेयर कंपनी द्वारा जो भी मरीज पंजीकृत होगा उनकी जांच शिविर उपरांत भी रियायत दरों में की जाएगी पहली बार चित्रकूट डेंटल हॉस्पिटल के द्वारा डिजिटल एक्सरे की सुविधा डॉक्टर ओम नाथ मिश्रा एवं श्रीमती इंदु मिश्रा द्वारा मरीजों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी तथा संबंधित दवाओं का वितरण भी किया जाएगा अन्नपूर्णा कैटरिंग के श्री अरुण गुप्ता द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों का पौष्टिक एवं पोषण संबंधी जलपान वितरण किया जाएगा इस शिविर में संस्था के श्री जय श्री जोग अंजना उपाध्याय अनीता सिंह शिल्पा बांधोकर अरुण गुप्ता पुनीत अग्रवाल महेश गुप्ता वेद पांडे गुलजार सिंह सुनील अग्रवाल शिव प्रकाश अग्रहरि आदि सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में जांच हेतु पंजीयन होना अनिवार्य है यह पंजीयन 5 केंद्रों में 10 नवंबर तक किया जाना है।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671





