नवम्बर २०२२ दिन बुधवार से मार्ग शीर्ष के उपलक्ष्य में मन्ना का रोड शास्त्री नगर अलवर के श्री शिव मंदिर में ७ दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण का भब्य आयोजन – श्री मती ज्ञानवती देवी मिश्रा
अलवर: – श्री लाइना बाबा सरकार की विशेष अनुकम्पा से मार्ग शीर्ष के उपलक्ष्य में मन्ना का रोड शास्त्री नगर अलवर के श्री शिवमन्दिर में शास्त्री नगर के समस्त निवासियों के विशेष सहयोग से दिनांक ९ नवम्बर २०२२दिन बुधवार से दिनांक १५ नवम्बर २०२२ दिन मंगलवार तक ७ दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा का भब्य आयोजन किया गया है! कथा का वाचन श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहापुराण कथा के राष्ट्रीय कथा वाचक व्यासपीठाधीश्वर श्री रघुवीर मंदिर बडी गुफा जानकी कुंड चित्रकूट जिला सतना मध्यप्रदेश के श्री श्री १०८श्री चतुर्भुज दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य स्वामी कमलदास जी बापू करेंगे! कलश यात्रा दिनांक ९ नवम्बर २०२२दिन बुधवार को ११:१५ बजे शास्त्री नगर मन्ना का रोड अलवर के श्री शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी ! कलश यात्रा में भाग लेने वाली समस्त माताओं बहनों को अपना अपना नारियल और कलश स्वयं को लाने को कहा जा रहा है!
यह जानकारी श्री चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश से बापू जी के साथ में आईं बापू जी की धर्म पत्नी श्री मती ज्ञानवती देवी मिश्रा ने दी है!
उन्होंने आगे बताया है कि अगर कोई अपना हांथ दिखाना चाहता हो अपने भविष्य के बारे में पूंछना चाहता हो तो बापू जी के वर्तमान निवास २०० फुट हनुमान सर्किल रोड फेंस गार्डन के पीछे हरदेव दास स्कूल के सामने १३१ नेहरु नगर अलवर में आकर बापू जी से प्रात: ८:१५से ९:१५ बजे मिल सकता है! आने से एक दिन पहले बापू जी के नम्बर में फोन करें बापू जी के नम्बर हैं ९८२९७७५२६८.९९३६९१६७८०
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671



