Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Meerut : एसडीएम साहब! यह लो मेरी 2 साल की बेटी का पैर… ‘पिता बोला- साहब न्याय तो दे दो’, यह है पूरा मामला

sampurantoday by sampurantoday
August 18, 2023
in BREAKING NEWS, EDITORIAL, उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Helpless father wept in front of SDM
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सरधना : मिलक गांव में 15 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण के दौरान डोर के साथ पिलर गिर गया था। जिसमें चार बच्चे सहित छह घायल हो गए थे। इस दौरान दो वर्षीय मासूम गंभीर घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने घायल को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था।

इसके बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। शुक्रवार शाम दर्जनों ग्रामीणों के साथ पिता अपनी बेटी का कटा पैर लेकर तहसील परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम से जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों ने चार दिन तक अधिकारियों के सुध ना लेने पर नाराजगी जताई।

15 अगस्त को हुआ था हादसा

15 अगस्त को मिलक गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम था। जहां पर आंगनबाड़ी केंद्र की छत पर रखे पिलर पर झंडा लगवाया गया था। वहां पर दो वर्षीय प्रियांशी पुत्री कुलदीप, 18 माह तेजस पुत्र सचिन, तीन वर्ष आर्यन पुत्र रवि, 2.6 वर्ष रीयानश सैनी पुत्र सचिन सैनी अपने स्वजन के साथ थे। जब आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता ने ध्वजारोहण करने के लिए डोर खींची थी। तभी पिलर नीचे गिर गया था। जिसमें चारों मासूम सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता सैनी व सचिन भी घायल हो गए थे।

जान बचाने के लिए डॉक्टरों को काटना पड़ा पैर

वहीं, प्रियांशी के पैर पर पिलर गिरने से गंभीर घायल हो गई थी। इस पर स्वजन और ग्रामीणों ने प्रियांशी को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। कुछ समय बाद उसे मेरठ के अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान मासूम का शुक्रवार सुबह चिकित्सकों को पैर काटना पड़ा।

शुक्रवार शाम को दर्जनों ग्रामीण और कुलदीप अपने बेटी प्रियांशी का कटा हुआ पैर लेकर तहसील परिसर में पहुंचे और एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर से जांच कर कार्रवाई की मांग की। बताया कि यह पिलर पूर्व प्रधान ने करीब पांच वर्ष पूर्व बनवाया था। राजपूत चेतना मंच जिलाध्यक्ष ठा. कमल चौहान, कृष्णपाल, सुंदरपाल सैनी, दिनेश सैनी, नरेंद्र सिंह, मूलचंद सैनी, सीता राम सहित अन्य मौजूद रहे।

एसडीएम के सामने रो पड़े बेबस पिता

गंभीर घायल मासूम के पिता कुलदीप एसडीएम के समक्ष फफक कर रो पड़े और कहा साहब न्याय तो दे दो, क्या करू मै। इस दौरान ग्रामीणों ने एक जुट होकर कहा कि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि मामले को चार दिन हो गए।

नहीं रही अधिकारियों में संवेदनशीलता, नहीं ली सुध

एसडीएम के तहसील परिसर में पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस प्रकरण को शुक्रवार को चार दिन हो गए है। लेकिन, अभी तक किसी अधिकारी ने सुध नहीं ली।

पूरा मामला सुन, जागा प्रशासन

एक पिता के आंख में आंसू देख मामला सुनने के बाद आखिरकार प्रशासन जाग गया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि तहसील और पीडब्ल्यूडी के एक टीम गठित की जा रही है। वह पूरी बिल्डिंग की जांच करेंगें। रिपोर्ट मिलने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बच्ची का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनेगा और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Previous Post

Bihar: मधुबनी में राष्ट्रध्वज का किया अपमान, आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने की कही जा रही बात

Next Post

बाढ़ से बचाने के लिए भाखड़ा बांध में पानी जमा करने की बढ़ी क्षमता, चार साल बाद खोले गए थे भाखड़ा बांध गेट

Next Post
Rupnagar News: Water level

बाढ़ से बचाने के लिए भाखड़ा बांध में पानी जमा करने की बढ़ी क्षमता, चार साल बाद खोले गए थे भाखड़ा बांध गेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .