Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

बरसाना में 2 श्रद्धालुओं की मौत, राधा अष्टमी पर दर्शन करने पहुंचे थे तीर्थयात्री

sampurantoday by sampurantoday
September 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
बरसाना में 2 श्रद्धालुओं की मौत, राधा अष्टमी पर दर्शन करने पहुंचे थे तीर्थयात्री
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मथुरा में राधाष्टमी समारोह के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस समारोह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसके कारण मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं डगमगा गईं. दो लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल मौतों के मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, मथुरा के बरसाना में राधा रानी जन्म उत्सव मनाया जा रहा था. इस उत्सव में शामिल होने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए. इस दौरान भीड़ के कारण दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि जन्म उत्सव के दौरान भीड़ का अधिक दबाव होने से श्रद्धालुओ की मौत हुई है. दोनों की मौत अलग-अलग जगह पर हुई है. शुरुआती तौर पर यह भी बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु का शुगर लेवल कम हो गया था. वहीं दूसरे की मौत को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है.

बीते साल भी घुटन से दो लोगों की हो गई थी मौत

बता दें कि इससे पहले मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर परिसर में बीते साल जन्माष्टमी के मौके पर भारी भीड़ की वजह से घुटन के चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, वहीं 6 लोग घायल हो गए थे. यह हादसा मंगला आरती के दौरान हुआ था. पुुलिस का कहना था कि निकास द्वार पर भारी भीड़ होने से जाम हो गया था, जबकि प्रवेश द्वारों से भी भीड़ लगातार आ रही थी. अचानक भीड़ बढ़ने से घुटन और बेचैनी हुई और लोग बेहोश हो गए.

हालांकि मंदिर प्रशासन से जुडे़ लोगों ने संगीन आरोप लगाया था, उनका कहना था कि कुछ अफसर अपने परिजनों को मंगला आरती में ले आए थे. ये परिजन बालकनी से दर्शन कर रहे थे. अधिकारियों ने अपने परिवार वालों की सुरक्षा के चक्कर में ऊपरी मंजिल के गेट बंद करा दिए थे, इससे लोगों को बचाने में दिक्कत हुई.

Tags: Major accident in MathuraMathuraMathura NewsRadha Ashtami in BarsanaTwo devotees diedup newsup policeUp Uttarakhand News
Previous Post

पांच लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो ने फिर डाली पोस्ट

Next Post

‘मैं उस परिवार से आता हूं जिसके दादा ने ढाई हजार मर्डर किए हैं’, कानपुर में सिपाही का वीडियो वायरल

Next Post
‘मैं उस परिवार से आता हूं जिसके दादा ने ढाई हजार मर्डर किए हैं’, कानपुर में सिपाही का वीडियो वायरल

‘मैं उस परिवार से आता हूं जिसके दादा ने ढाई हजार मर्डर किए हैं’, कानपुर में सिपाही का वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .