Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

गोरखपुर: खालिस्तानी-आतंकी नेटवर्क की तलाश में बंबीहा गिरोह के शूटर शशांक के दोस्तों तक पहुंची एनआईए, पूछताछ की

sampurantoday by sampurantoday
September 28, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गोरखपुर: खालिस्तानी-आतंकी नेटवर्क की तलाश में बंबीहा गिरोह के शूटर शशांक के दोस्तों तक पहुंची एनआईए, पूछताछ की
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गोरखपुर कैंट के सिंघड़िया आदर्श नगर पहुंचकर गैंगस्टर गोल्डी बरार व लारेंस बिश्नोई के शूटर शशांक के बारे में पूछताछ की। उसके दो दोस्तों मालवीयनगर के अमन व शमसुद्दीन से जानकारी लेने के बाद टीम कुशीनगर रवाना हो गई। टीम का मानना है कि पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले शशांक 21 जून को गोरखपुर आया था और दोनों दोस्तों से मिला था।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी आया था शशांक का नाम

शशांक मूलरूप से बिहार के पश्चिम चंपारण के मैनाटारा के चुटहा का रहने वाला है। उसके पिता नित्यानंद 10 वर्ष पहले नौकरी की तलाश में गोरखपुर आए और सिघड़िया के आदर्शनगर स्थित बंद पड़ी नमकीन फैक्ट्री को खरीद कर परिवार के साथ रहने लगे। छह वर्ष पहले नित्यानंद की मृत्यु हो गई। इसके बाद शशांक पंजाब चला गया। वहां गोल्डी बरार व लारेंस बिश्नोई से जुड़ा और उनको असलहा सप्लाई करने लगा। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। 24 जुलाई को पंजाब पुलिस ने शशांक को गिरफ्तार कर उसके पास से आठ पिस्टल बरामद की थी।

टीम ने जमा कराए किराएदारों व मकान मालिक के दस्तावेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार एनआइए की टीम मंगलवार की रात दस बजे सिंघड़िया पहुंची और एक मेडिकल स्टोर पर कोरियर देने के बहाने शशांक के मकान का पता पूछा। इसके बाद टीम चली गई और बुधवार भोर में चार बजे शशांक के मकान पर पहुंची। यहां रह रहे चार किराएदारों व मकान मालिक अरविंद यादव के स्वजन से पूछताछ की। उनके आधार कार्ड समेत अन्य कागजात जमा कराए।

21 जून को दोस्तों से मिलने गोरखपुर आया था शशांक

इसके बाद दोपहर में टीम मालवीयनगर में शशांक के दोस्तों के घर पहुंची। लगभग तीन घंटे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया कि 21 जून को शशांक मिला था तो उनमें क्या-क्या बातें हुईं। टीम ने इनके भी आधार कार्ड जमा कराए। चर्चा है कि एनआइए टीम कुशीनगर होते हुए शशांक के बिहार स्थित घर भी जाएगी और उसकी मां से पूछताछ करेगी। एनआइए के साथ बिहार पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे।

शशांक ने कई लोगों को बांट रखे हैं रुपये

आदर्शनगर में शशांक के पड़ोसियों का कहना है कि वह तीन भाई है। पिता की मृत्यु के बाद इन तीनों के पास अचानक बहुत रुपये आ गए और कई लोगों को रुपये बांटे भी हैं। पड़ोसियों के मुताबिक शशांक इंटर के बाद पालीटेक्निक की पढ़ाई के लिए मथुरा चला गया। उसकी मां दस माह पूर्व अरविंद यादव को मकान बेचकर गांव चली गई।

उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब के गैंगस्टर के साथ भी है शशांक का कनेक्शन

तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई विदेश रहता है। दूसरे नंबर का भाई राहुल बस्ती में रहते हुए ठेकेदारी करता है। सूत्रों के अनुसार शशांक का कनेक्शन यूपी के साथ उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब के गैंगस्टर के साथ भी है। बुलंदशहर से एके-47 खरीदने में वह जेल जा चुका है।

Tags: CRIME NEWSgorakhpur-city-crimeLawrence BishnoiNIA raid in GorakhpurPunjab policeshooter Shashankup top newsUttar Pradesh news
Previous Post

अलीगढ के पिसावा में दो दोस्तों ने मिलकर उतारा दोस्त को मौत के घाट, जंगल में मिला युवक का शव

Next Post

मुरादाबाद में घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा बवाल; बाप-बेटा अरेस्ट

Next Post
मुरादाबाद में घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा बवाल; बाप-बेटा अरेस्ट

मुरादाबाद में घर पर फहराया पाकिस्तानी झंडा, इलाके में मचा बवाल; बाप-बेटा अरेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .