मन्ना का रोड शास्त्री नगर न्यू मोनालिशा सेकेण्डरी स्कूल के सामने श्री शिवमन्दिर से निकलने वाली श्री शिवमहापुराण की विशाल कलश यात्रा में माताएं बहनें नारियल कलश लेकर पहुंचें – स्वामी कमलदास जी बापू
अलवर:- दिनांक ९ नम्बर २०२२ दिन बुधवार को प्रात: ११:१५ बजे शास्त्री नगर वार्ड नंबर ५५ मन्ना का रोड स्थित न्यू मोनालिशा सेकेण्डरी स्कूल मंजू स्टील आलमारी वाला के ठीक सामने वाले श्री शिवमन्दिर से श्री शिवमहापुराण की विशाल कलश यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सभी माताएं बहनें कलश यात्रा में भाग लेने के लिए अपना अपना नारियल कलश लेकर शिव मंदिर में समय से पहुंचें ! यह जानकारी मंदिर के व्यवस्थापक श्री किशन लाल सैनी ने दी हैं! उन्होंने बताया कि है जिसका करोंड़ों जन्म का पुन्य उदय होता है वही श्री शिवमहापुराण की कथा सुनने आता है एवं भगवान भोले नाथ की निकलने वाली विशाल कलशयात्रा में हर्षोल्लास के साथ शामिल होता है!कथा का वाचन श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के कृपा पात्र श्री चित्रकूट धाम शिवरामपुर से पधारे हुए श्री शिवमहापुराण के राष्ट्रीय कथा वाचक राष्ट्रीय संत स्वामी कमलदास जी बापू करेंगे! कथा सुनने का समय प्रतिदिन दोपहर १२:१५ से सायं ४:१५ बजे तक का रखा गया हैं जिसमें शास्त्री नगर के समस्त शिवभक्तों से निवेदन है कि सपरिवार शिवमहापुराण सुनने के लिए पधारें
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव




