Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Aaj Ka Rashifal 06 October 2023: आज इन राशियों को व्यापार के क्षेत्र में मिल सकता है लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल

sampurantoday by sampurantoday
October 6, 2023
in राशिफल
0
Aaj Ka Rashifal 06 October 2023: आज इन राशियों को व्यापार के क्षेत्र में मिल सकता है लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Aaj Ka Rashifal 6 October 2023 : आज 6 अक्टूबर का शुक्रवार को शनि और शुक्र के बीच सप्तम दृष्टि का संबंध बना हुआ है। शनि और शुक्र दोनों ही आपस में मित्र भाव रखते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों के बीच दृष्टि संबंध से शुक्र की दोनों राशियों वृषभ और तुला राशि के जातकों को लाभ मिल रहा है। इसकी वजह यह भी है कि आज चंद्रमा का संचार मिथुन राशि से हो रहा है जो तुला राशि के लिए भाग्यवर्धक बना हुआ है। देखें ग्रहों की शुभ स्थिति से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि के जातक संतान की ओर से खुश पाएंगे

मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप दूसरों की मदद के लिए तन मन धन से आगे आएंगे और इसके लिए परेशान भी होंगे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि लोग आपकी उदारता और सेवा भाव को स्वार्थ न समझें इसलिए अपनी हद में रहकर दूसरों की मदद करें। आज दूसरों के साथ-साथ अपने काम को भी प्राथमिकता दें। आज आप कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसमें जोखिम हो। वैसे आपकी आर्थिक स्थिति आज अच्छी रहेगी। आपको कारोबार में लाभ पाएंगे। संतान की प्रगति देखकर आज आपको खुशी महसूस होगी। आज शाम का समय आपके लिए आनंददायक रहेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

​वृषभ राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है

वृषभ राशि के सितारे आज खुशी का संकेत दे रहे हैं। आपके कार्य व्यापार की प्रगति को देखकर आपके शत्रु और विरोधी आपसे ईर्ष्या करेंगे लेकिन चिंता न करें, आज आपके प्रभाव के सामने शत्रु टिक नहीं पाएंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आज आपको किसी विदेश में रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप संपत्ति से संबंधित कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। अगर आपका कहीं निवेश करने का मन है तो आज ही पूरे मन से करें, क्योंकि इस काम के लिए दिन अच्छा है, भविष्य में इससे आपको बड़ा फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

​मिथुन राशि वालों को परिश्रम से सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र की चिंता हो सकती है, और आप मित्र की मदद कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप सहभागी बन सकते हैं। आज आपको अपने कार्य व्यवसाय में सफलता पाने के लिए खूब परिश्रम करना होगा। आप अपने जीवनसाथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे जीवनसाथी को तकलीफ हो सकती है। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर का ध्यान रखना होगा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशान हो सकती। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता नजर आ रहा है।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करें।

​कर्क राशि के लिए दिन खर्चीला रहेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रह सकता है। आप मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं तो आप उसे खरीदने में सफल होंगे, जिससे व्यय के बाद भी आपके लिए लाभ का सृजन होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी प्रगति को देखकर परिवार के सदस्य आपको सहयोग प्रदान करेंगे और आप परिवार के संग आनंददायक पल का लुत्फ उठाएंगे। आज आपको संतान पक्ष से भी हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा कर पाएंगे जिससे संतोष सुख का अनुभव होगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि के जातकों को भाग्य का मिल रहा साथ

आज सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आपके आसपास और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और अगर आप आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा। अगर आज आपकी घर, नौकरी या व्यवसाय आदि में किसी से कोई बहस होती है, तो आपको अपनी वाणी और मर्यादा का ध्यान रखना होगा नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। आज आप लोगों का दिल जीतने में भी सफल रहेंगे।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को को गुड़ खिलाएं।

​कन्या राशि के जातकों को मिलेगा लाभ और सम्मान

कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप आप धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे और बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि वाला रहेगा। दान-पुण्य करने से आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप दिल से बहुत सकारात्मक रहेंगे। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज आपके अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

​तुला राशि के लिए दिन सुखद होगा

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है तो वह भी आपको अच्छा खासा लाभ दे सकता है। आपको आज अपना अटका हुआ धन मिल सकता है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने बॉस के साथ संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल दिखेगा। धर्म कर्म के कार्य आज कर सकते हैं।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चीटियों को आटा डालें।

वृश्चिक राशि वालों को अधूरे कार्य पूरे करने होंगे

आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अपार सफलता मिलेगी। इसलिए आपको आज अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में भी योगदान देने के लिए आगे आएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे, लेकिन आज आपका अपने पिता के साथ विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी चाहिए और माननी चाहिए। अगर छात्र आज किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह भी आज कर सकते हैं, दिन इस कार्य के लिए अनुकूल है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य नारायण को जल अर्घ्य दें।

​धनु राशि के जातकों को उधार लेन देन से बचना होगा

धनु राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपके परिवार में किसी सदस्य की वजह से खुशियां आएंगी, जिसके कारण अगर परिवार के सदस्यों के साथ कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी खत्म हो जाएगी और रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन अगर आज आप पूछेंगे किसी को पैसे उधार लेने हैं. अगर आप इन्हें देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें क्योंकि इनके वापस आने की संभावना बहुत कम है। यदि शाम के समय आपके पड़ोस में कुछ घटित होता है तो आपको उससे बचने का प्रयास करना चाहिए।

आज भाग्य 60% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​मकर राशि के जातक जल्दबाजी से बचें

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने सभी काम छोड़कर अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय को प्राथमिकता देनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को तेज कर पाएंगे, जिसके लिए आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने काम पर ही फोकस करना होगा, अन्यथा जल्दबाजी के कारण अपना काम बिगाड़ सकते हैं, जिसके कारण आपको अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना होगा।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाएं।

​कुंभ राशि वालों को आज लाभ और सम्मान पा सकते हैं

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपको विजय मिल सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपका दिन दांपत्य जीवन के लिए सुखद समय रहेगा। आपकी संतान आज किसी शारीरिक समस्या से परेशान हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई भी निर्णय अपने पार्टनर की सलाह से लेते हैं, तो यह आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है, इसलिए आंख और कान दोनों खोलकर काम करें।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मीन राशि वालों को आज आय व्यवसाय में संतुलन रखना होगा

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज आप अपने घर के नवीनीकरण के लिए कोई भी पैसा खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखते हुए ही खर्च करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों की समस्याएं सुनने में बिताएंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपके घरेलू स्तर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जप माला का पाठ करे।

Tags: Aaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal 06 October 2023TODAY RASHIFAL
Previous Post

UDGAM पोर्टल से जुड़े 30 बैंक, Unclaimed Deposits सर्च और क्लेम करना हुआ और आसान

Next Post

देवरिया हत्याकांड में योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड

Next Post
देवरिया हत्याकांड में योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड

देवरिया हत्याकांड में योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐक्शन, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत कई अधिकारी सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .