Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सीएम योगी का बयान- जब 500 साल बाद श्रीरामजन्म भूमि वापस मिल सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं?

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
October 8, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
सीएम योगी का बयान- जब 500 साल बाद श्रीरामजन्म भूमि वापस मिल सकती है तो पाकिस्तान क्यों नहीं?
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन के समापन सत्र में कहा कि जब 500 वर्ष बाद श्रीरामजन्म भूमि वापस मिल सकती है तो कोई कारण नहीं कि सिंध प्रांत (पाकिस्तान) वापस न ले पाएं। इसके लिए वर्तमान पीढ़ी को बताने की जरूरत है कि उन्होंने क्या खोया और किन कारणों से खोया है। युवाओं की संकल्प शक्ति से सफलता पाई जा सकती है।

सीएम बोले- सिंधी समाज सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा

इतना सुनते ही देश के 17 राज्यों और विदेश से आए सिंधी प्रतिनिधियों ने खड़े होकर देर तक तालियां बजाईं और जय श्रीराम का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा है। परिश्रम व पुरुषार्थ से आगे बढ़ा, लगातार देशहित में कार्य कर रहा है।

योगी बोले- बंटवारा रोका जा सकता था 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखंड भारत के हिस्से का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन और इसका सर्वाधिक शिकार सिंधी समाज हुआ। ये विभाजन टाला या रोका जा सकता था, लेकिन एक व्यक्ति की जिद ने विभाजन कराया। उन्होंने कहा कि बड़ा भूभाग चला गया और आतंकवाद के रूप में त्रासदी का दंश देश लंबे समय तक झेलता रहा है।

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में देश में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि कोई सभ्य समाज आतंकवाद को सही नहीं ठहरा सकता। धर्मग्रंथों व भगवान श्रीकृष्ण ने भी यही कहा है कि सज्जनों का संरक्षण व दुर्जनों का सफाया होना चाहिए। अपने स्वयं व मानव कल्याण के लिए ऐसा करते रहना चाहिए।

बोले- सभी को अपनी जमीन प्यारी होती है

योगी ने कहा कि सभी को अपनी जमीन प्यारी होती है, सिंध प्रांत से आने वाले अपना धर्म, परंपरा व संस्कृति को बचा रहे हैं, समाज के साथ राष्ट्र को मजबूत कर रहे हैं ताकि 1947 जैसी त्रासदी फिर न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश है तो धर्म है, धर्म है तो समाज है और समाज है तो हम सबका अस्तित्व है। सभी राष्ट्र प्रथम होने का संकल्प लें। सभी को जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी से अयोध्या की दूरी अधिक नहीं है जनवरी में रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।

काशी में बाबा विश्वनाथ परिसर का कायाकल्प हुआ है वहां से विंध्यवासिनी धाम और तीर्थराज प्रयागराज होते हुए भ्रमण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री को सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल की मूर्ति, गौ प्रतिमा और अन्य प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

महासचिव वीरेंद्र खत्री ने कहा कि अधिवेशन में युवाओं को संस्कारों की सीख दी गई है। यूपी चैप्टर के अध्यक्ष विवेक लदानी ने कहा कि समाज को जोड़ने के साथ आगे बढ़ते जाना है। विनोद पंजाबी ने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में इस समाज की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। संचालन आत्मप्रकाश मिश्र ने किया। मंजूश्री आशुदानी ने भजन गाया।

छह विभूतियां सम्मानित 

मुख्यमंत्री ने सिंधी समाज की छह विभूतियों पंकज अडवानी को शेरे सिंध की उपाधि से सम्मानित किया। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, लदानी ग्रुप के अध्यक्ष एसएन लधानी, सामाजिक कार्य करने वाले रामझाबरानी, टेक महेंद्रा के राजेश वंदीरामानी व बेंगलुरु की सोनाक्षी लदानी को भी सम्मानित किया।

Tags: पाकिस्तानबयानश्रीरामजन्म भूमिसीएम योगी
Previous Post

चेन्नई में दिखी जड्डू की जादूगरी! ‘ड्रीम बॉल’ फेंककर उखाड़ा Smith का स्टंप, बेबस दिखा कंगारू बैटर

Next Post

भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवादों के चलते सिंगर गुरदास मान का कॉन्सर्ट हुआ स्थगित

Next Post
भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवादों के चलते सिंगर गुरदास मान का कॉन्सर्ट हुआ स्थगित

भारत और कनाडा के बीच चल रहे विवादों के चलते सिंगर गुरदास मान का कॉन्सर्ट हुआ स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .