बाल यौन शोषण रोको अभियान का प्रारंभ,
वर्ल्ड विजन इंडिया , चित्रकूट एडीपी,द्वारा आज तारीख 8 11 2022 को अकबरपुर ग्राम पंचायत में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव बाल यौन शोषण रोको अभियान और शराबबंदी अभियान का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ मिस्टर राकेश माथुर अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया इस कार्यक्रम में राजेश द्विवेदी सदस्य सीडब्ल्यूसी एम , वर्ल्ड विजन इंडिया मिस्टर संदीप कुमार एवं विशेष त्रिपाठी कोऑर्डिनेटर चाइल्डलाइन और नीतू देवी काउंसलर चाइल्डलाइन और वर्ल्डविजन के कोऑर्डिनेटर जावेद पतरस उपस्थित थे इस कार्यक्रम में रमेश कुमार माथुर जी ने बच्चों को और उनके परिवारों को संबोधित किया और नाटक के माध्यम से किए गए इस कार्य की सराहना की और इस नाटक के माध्यम से परिवारों को या जानकारी मिली कि किस तरह से शराब में लिप्त परिवारों स्थिति बिगड़ रही है और इसके माध्यम से बच्चों में जो बाल यौन शोषण शोषण बढ़ रहा है अगर हम शराब पीना बंद करते हैं तो हम कई हद तक बच्चों में जो अपराध, अशिक्षा,और कुपोषण की समस्याएं पर हम रोक लगा सकते हैं जिसका उन्होंने लोगों को उत्साहित करने की कोशिश किया और समस्त ग्राम वासियों ने इस में बढ़ चढ़कर भाग लिया या नुक्कड़ नाटक टीम कर्वी के 18 ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी और इसके माध्यम से लोगों में मदिरा छोड़ने और जो बच्चों में अपराध हो रहे हैं उसको कम करने के लिए जागरूक करेगी
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671




