Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

‘…उन्‍हें जल्‍द गिरफ्तार करें’, गंगा किनारे नहीं जा सकी गाड़ी; घाट देखकर नाराज साहब ने सुना दिया कड़ा फरमान

Sandeep Bharangar by Sandeep Bharangar
October 31, 2023
in बिहार
0
‘…उन्‍हें जल्‍द गिरफ्तार करें’, गंगा किनारे नहीं जा सकी गाड़ी; घाट देखकर नाराज साहब ने सुना दिया कड़ा फरमान
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। यहां कौन बालू खनन करा रहा है? जवाब मिला, सर एलएंडटी बालू खनन कर ले जा रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा तत्काल खनन बंद कराइए और जो इस कार्य में संलिप्त हैं, उन्हें गिरफ्तार करें।

दरअसल, प्रमंडलीय आयुक्त छठ महापर्व पर गंगा घाटों का निरीक्षण के लिए कलेक्ट्रेट-महेंद्रू घाट पहुंचे थे। अवैध बालू खनन के कारण गंगा किनारे चप्पे-चप्पे पर कुआं की आकृति बनी हुई थी।

नतीजा यह हुआ कि अधिकारियों की गाड़ी गंगा किनारे नहीं जा सकी। आयुक्त को पैदल ही गंगा किनारे तक जाना पड़ा। घाट पर बालू खनन देखकर प्रमंडलीय आयुक्त ने नाराजगी जाह‍िर की।

अफसर के लौटते ही खनन के लिए पहुंची मशीन

इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त के लौटते ही एलएनटी की हाईवा और जेसीबी मशीन वापस आ गई। इस दौरान मौके पर मौजूद अपर नगर आयुक्त शीला इरानी ने वाहन रोककर उन्‍हें जमकर फटकार लगाई और छठ महापर्व तक बालू खनन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दे दी।

प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने मंगलवार को गंगा घाटों के निरीक्षण के दौरान छठ महापर्व से पहले कलेक्ट्रेट से महेंद्रू घाट तक करीब तीन किलोमीटर लंबे मॉडल घाट का निर्माण, आने-जाने के लिए कम से कम 40 फीट चौड़े संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का निर्देश दिया।

साथ ही दीघा जेपी गंगा सेतु से गेट नंबर 83 घाट तक दो किलोमीटर में छठ व्रतियों के लिए जन सुविधाएं और पार्किंग की व्यवस्था कराने का निर्देश भी दि‍या।

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर और एएसपी राजीव मिश्रा के साथ नगर निगम के पदाधिकारी निरीक्षण में शामिल थे।

प्रमंडलीय आयुक्त सुबह 7.00 बजे दीघा पाटीपुल घाट से पैदल गंगा किनारे निरीक्षण के लिए पैदल निकल गए। मीनार घाट होते हुए जेपी गंगा पुल घाट, दीघा गेट नंबर 92, 93, 83 घाट पहुंचे।

गंगा के जलस्तर में कमी आने से दीघा गेट नंबर 83 घाट से जेपी सेतु तक करीब दो किलोमीटर से अधिक लंबा घाट का निर्माण कराने का निर्देश दिया। जेपी गंगा पथ से रोटरी के पास से उतरने वाले रास्ते को चौड़ा कर वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने की जाएगी।

घाट के पिछले भाग में ज्यादा जगह निकलने के कारण घाटों के आसपास भी वाहन पड़ाव बनाने का निर्देश दिया। जेपी गंगा पथ से जेपी सेतु के पास से घाट तक पहुंचा जा सकता है। जेपी गंगा पथ के नीचे भूमिगत रास्ते से 93 घाट, 88 घाट और 83 घाट से आने का रास्ता है।

17 तक हटा लें जेपी सेतु से दुकानें

प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिया कि जेपी गंगा पथ पर दुकानदारों को सूचित कर दे कि 17 नवंबर से अपनी दुकानें हटा लें। छठ के दौरान कोई दुकानें जेपी गंगा पथ पर नहीं लगेंगी। दुकानदारी वाले स्थल पर छठ व्रतियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। अंडरपास के रास्ते से बुडको को पाइप हटवाने का निर्देश दिया।

जल्द चिन्हित हो जाएंगे खतरनाक घाट

घाट निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कहा कि इस बार गंगा नदी का जलस्तर कम है। इस कारण वाहन पार्किंग घाटों तक बन जाएंगे। खतरनाक घाटों को चिन्हित करने का कार्य चल रहा है। घाटों के रास्ते, लाइट की व्यवस्था सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं होंगी। तैयारी के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई है। बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Tags: कड़ा फरमानगंगा किनारेगाड़ीगिरफ्तारघाटनाराजसाहब
Previous Post

मेला हत्‍याकांड मामले में आया नया मोड़, गैंगस्‍टर अर्श डल्ला ने ली हत्‍या की जिम्‍मेदारी; फेसबुक पर पोस्‍ट डालकर किया एलान

Next Post

किसानों के लिए खुशखबरी! ब्रोकली-शिमला मिर्च समेत इन सब्जियों की खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Next Post
किसानों के लिए खुशखबरी! ब्रोकली-शिमला मिर्च समेत इन सब्जियों की खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

किसानों के लिए खुशखबरी! ब्रोकली-शिमला मिर्च समेत इन सब्जियों की खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .