Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

अतीक अहमद के जीजा अखलाक का घर कुर्क, उमेशपाल की हत्या के बाद यहीं पर रुका था गुड्डू मुस्लिम

sampurantoday by sampurantoday
December 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अतीक अहमद के जीजा अखलाक का घर कुर्क, उमेशपाल की हत्या के बाद यहीं पर रुका था गुड्डू मुस्लिम
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। अशरफ की बीवी जैनब, शूटर साबिर, बमबाज गुड्डू के बाद धूमनगंज पुलिस ने अब माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी के मकान, गृहस्थी के सामान को कुर्क किया है।

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के चश्मा वाली गली स्थित मकान में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और फर्नीचर को नौचंदी थाने में रखवाया गया है। इसी मकान में पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम ने हत्याकांड के बाद पनाह ली थी।

आयशा नूरी के घर आया था असद

24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद बमबाज गुड्डू और अतीक का बेटा असद मेरठ पहुंचकर आयशा नूरी के घर पर पनाह ली थी।

शुरुआती छानबीन में यह भी पता चला था कि आयशा नूरी और उसका शौहर डा. अखलाक वांछित अभियुक्तों की लगातार मदद कर रहे थे। संसाधन मुहैया कराने के साथ ही आर्थिक रूप से मदद की थी। इसी आधार पर पुलिस ने आयशा व अखलाक को मुकदमे में अभियुक्त बनाया था। एक मुकदमा मेरठ में भी लिखा गया है।

धूमनगंज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई

हत्याकांड के बाद से आयशा नूरी लगातार वांछित चल रही है। गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट की अनुमति लेकर अब धूमनगंज पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। मुकदमे की विवेचना कर रहे एसीपी वरुण कुमार, दारोगा विनोद दिनकर समेत अन्य के साथ मेरठ पहुंचे। इसके बाद मेरठ पुलिस के सहयोग से घर में रखा पूरा सामान बाहर निकलवाते हुए मकान के गेट पर सरकारी ताला जड़ दिया गया।

हत्याकांड में वांछित चल रही अभियुक्त आयशा नूरी के घर कुर्की की कार्रवाई की गई है। जल्द ही कुछ आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

-दीपक भूकर, डीसीपी सिटी।

पहले से जेल में है आयशा का शौहर

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस आयशा नूरी के शौहर डा. अखलाक को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। सरकारी डॉक्टर अखलाक पर फरारी के दौरान असद को पैसा भिजवाने और दूसरी मदद करने का आरोप है। उस पर स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने का भी आरोप है।

Tags: Atiq AhmedAtiq Ahmed jija Akhlaq House AttachAyesha Noorimafia Atiqmajor actionMeerut NewsPrayagraj newsPrayagraj Umesh Pal murder caseprayagraj-generalup newsUP News In HindiUttar Pradesh news
Previous Post

बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार में सवार सभी 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Next Post

बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, सिर लेकर खेत में जाकर छिप गया, दो बीघा जमीन के लिए की हत्या

Next Post
बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, सिर लेकर खेत में जाकर छिप गया, दो बीघा जमीन के लिए की हत्या

बेटे ने धड़ से अलग कर दी मां की गर्दन, सिर लेकर खेत में जाकर छिप गया, दो बीघा जमीन के लिए की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .