Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

एसजीपीजीआई के ऑपरेशन थियेटर में आग, सर्जरी के बीच में शिफ्ट करने में गई महिला व नवजात की जान

sampurantoday by sampurantoday
December 19, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
एसजीपीजीआई के ऑपरेशन थियेटर में आग, सर्जरी के बीच में शिफ्ट करने में गई महिला व नवजात की जान
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पीजीआई की इंडो सर्जरी ओटी में शार्ट सर्किट से वहां रखे मानीटर में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। जिस समय ओटी में आग लगी उस समय 28 साल की एक महिला और उसके बगल की ओटी में तीस दिन की बच्ची का ऑपरेशन चल रहा था। धमाका होते ही ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ऑपरेशन टेबल पर महिला को छोड़कर बाहर भाग निकले। आग से आसपास के दूसरी ओटी और विभागों में धुआं भर गया। दहशत और अफरा-तफरी के बीच तीमारदार भी भर्ती मरीजों को बेड सहित लेकर बाहर की ओर भागने लगे। इसी दौरान धुआं तेजी से पूरे फ्लोर पर भर गया, जिससे मरीजों का दम घुटने लगा।

दमकल कर्मियों ने ओटी से किसी तरह महिला और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत चुकी थी। मृतक महिला पीलीभीत और नवजात गाजीपुर की रहने वाली थी। सात गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीजीआई की घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पीजीआई प्रशासन की पूरे मामले पर भूमिका सवालों के घेरे में हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसकी फायर एनओसी भी नहीं थी यही नहीं आग लगने के बाद प्रशासन बचाव और राहत कार्य में ध्यान केंद्रित करने के बजाए मीडिया को अंदर जाने से रोकने में लगा रहा।

निदेशक प्रो. आरके धीमान का कहना है कि ओटी में रखे मानीटर में स्पार्क से आग लगी है। जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार आगे कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ मामचंद के अनुसार आग लगने के बाद महिला को जब तक निकालते उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बगल में सीवीटीएस ओटी में भी एक नवजात की दिल की सर्जरी चल रही थी उसका भी धुआं भरने से दम घुट गया। ओटी के बगल में पोस्ट आपरेशन वार्ड में भी धुआं भर गया जिससे आपरेशन के बाद भर्ती 30 से ज्यादा मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

तीमारदारों की मदद से उनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। घटना के समय ही रोबोटिक सर्जरी में भी एक बच्चे की सर्जरी चल रही थी। ओटी की होगी वैकल्पिक व्यवस्थाआग के कारण पूरी ओटी बर्बाद हो गई। ऐसे में सर्जरी के लिए वैकल्पिक ओटी की व्यवस्था करवाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इंडो सर्जरी और सीवीटीएस (दिल) की सर्जरी किसी भी गंभीर मरीज की नहीं रुके इसकी व्यवस्था की जा रही है। पीजीआइ में कई ओटी हैं जहां बाकी आपरेशन किए जाएंगे।

ओटी काम्प्लेक्स में यह होता है

ओटी काम्प्लेक्स में मुख्य रूप सीवीटीएस, इंडो सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी की ओटी है। इसके आलावा इससे सटा हुआ पोस्ट आफ वार्ड है। सीवीटीएस आईसीयू वार्ड है। गैस्ट्रो ओर यूरोलाजी की ओटी दूसरे जगह शिफ्ट हो चुकी है।

Tags: Brajesh PathaklucknowLucknow FireLucknow PGI FireLucknow PGI Fire UpdateLucknow SGPGI FirePGI Fire Case
Previous Post

Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: कुंभ,मकर समेत ये जातक आज नहीं करें ये काम, इन जातकों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

Next Post

स्कूल में महिला शिक्षिका ने गले में डाला सांप, छात्रों के उड़ गए होश, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी चेतावनी

Next Post
स्कूल में महिला शिक्षिका ने गले में डाला सांप, छात्रों के उड़ गए होश, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी चेतावनी

स्कूल में महिला शिक्षिका ने गले में डाला सांप, छात्रों के उड़ गए होश, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

May 18, 2025
श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों पर PSA के तहत मामला दर्ज

May 18, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .