Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

जहां इमरान खान पर हुआ था हमला, वहीं से फिर शुरू किया ‘लॉन्ग मार्च’

sampurantoday by sampurantoday
November 11, 2022
in देश-दुनिया
0
जहां इमरान खान पर हुआ था हमला, वहीं से फिर शुरू किया ‘लॉन्ग मार्च’
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का ‘लॉन्ग मार्च’ गुरुवार को फिर से शुरू हो गया। इस्लामाबाद तक का यह मार्च पंजाब प्रांत में वजीराबाद के उसी स्थान से शुरू हुआ है जहां पिछले हफ्ते पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर प्राणघातक हमला किया गया था। ‘हकीकी आज़ादी’ (असली आज़ादी) मार्च तीन नवंबर को 70 वर्षीय खान पर हमले के बाद स्थगित कर दिया गया था। खान जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर यह मार्च निकाल रहे हैं। यह मार्च जब वज़ीराबाद पहुंचा था तब ट्रक पर रखे उस कंटेनर पर दो बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी थी जिसमें खान सवार थे। इस हमले में पीटीआई प्रमुख के दाहिने पैर में गोली लगी थी। वहीं पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है तथा 11 अन्य जख्मी हो गए थे।

खान के धर्मार्थ संगठन के स्वामित्व वाले शौकत खानम अस्पताल में उनका इलाज किया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें चार से छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। वीडियो के जरिए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए खान ने आरोप लगाया कि सितंबर में उनकी हत्या की साज़िश रची गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस वारदात को साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। खान ने कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि यह योजना सितंबर में तैयार की गई थी। 24 सितंबर को एक जनसभा में मैंने कहा था कि योजना बना ली गई है और वे इसके लिए धार्मिक कट्टरपंथी को कसूरवार ठहराएंगे।’

खान ने कहा कि जो लोग उनकी हत्या कराना चाहते हैं, उन्होंने उनका कत्ल ‘धार्मिक कट्टरपंथी’ से कराने की साज़िश रची है ताकि वे इसकी जिम्मेदारी से बच सकें। PTI प्रमुख ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल नसीर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। खान की गैर हाजिरी में मार्च का नेतृत्व करते हुए, पूर्व विदेश मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता शाह महमूद कुरैशी ने पहले कहा था कि पार्टी अध्यक्ष जल्द ही इस्लामाबाद तक ‘लॉन्ग मार्च’ में अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे। उन्होंने वज़ीराबाद में मार्च में शिरकत करने वाले लोगों से कहा, ‘आज मैं एक स्पष्ट संदेश देना चाहता हूं कि पीटीआई का काफिला आगे बढ़ रहा है। नई विचारधारा का पाकिस्तान बनाना है तो इमरान खान का साथ देना होगा।’

उनके साथ हम्माद अज़हर, फैसल जावेद, असद उमर, फवाद चौधारी समेत अन्य नेता मौजूद थे। फैसल जावेद हमले में जख्मी हुए लोगों में शामिल थे। खान ने पहले मंगलवार को ‘लॉन्ग मार्च’ फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में पार्टी ने फैसला बदलते हुए बृहस्पतिवार से मार्च शुरू करने का निर्णय लिया। मार्च 10 से 14 दिन में रावलपिंडी पहुंचेगा और खान वहां पर इसमें शामिल होंगे।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, एक बयान में, पीटीआई ने कहा कि फैसलाबाद और देश के अन्य हिस्सों के नेता समूहों में रावलपिंडी की ओर बढ़ेंगे, जबकि नवंबर के तीसरे हफ्ते में और काफिले शहर पहुंचेंगे। इस बीच, बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया जाएगा , जो संयुक्त जांच दल को स्थानीय पुलिस की ओर से की गई तहकीकात का ब्यौरा देगा।
खान को इस साल अप्रैल में नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद से वह पाकिस्तान में आम चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर उन्होंने ‘लॉन्ग मार्च’ निकाला है। हालांकि, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार फिलहाल चुनाव कराने का विरोध कर रही है। वर्तमान नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त 2023 में समाप्त होगा।

Previous Post

उत्तराखंड में बाबा रामदेव को बड़ा झटका,5 दवाओं के उत्पादन पर रोक

Next Post

वायु प्रदूषण कितना खतरनाक? हर साल 15 लाख मौतें

Next Post
जहां इमरान खान पर हुआ था हमला, वहीं से फिर शुरू किया ‘लॉन्ग मार्च’

वायु प्रदूषण कितना खतरनाक? हर साल 15 लाख मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .