Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

लोग कहते हैं मेरे बेटे-पत्नी को टिकट दो… नितिन गडकरी का राजनीति में परिवारवाद पर हमला

sampurantoday by sampurantoday
September 20, 2024
in महाराष्ट्र, राज्य
0
लोग कहते हैं मेरे बेटे-पत्नी को टिकट दो… नितिन गडकरी का राजनीति में परिवारवाद पर हमला
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परिवारवाद की राजनीति पर हमला बोला है. शुक्रवार को नागपुर में श्री विश्व व्याख्यान माला 2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि राजनीति में कुछ लोग ऐसा बोलते हैं कि उनके बेटे का कल्याण करो. उसे टिकट दो. कुछ भी हो, लेकिन मेरी पत्नी और बेटे को टिकट दे दो.

उन्होंने कहा कि यह इसलिए हो रहा है, क्योंकि लोग उन्हें वोट देते हैं, लेकिन जिस दिन लोगों ने यह ठान लिया कि ऐसे लोगों को वोट नहीं देना है तो वे एक मिनट में ठीक हो जाएंगे. अपनी काबिलियत प्रूफ करना चाहिए. लोगों को कहना चाहिए कि आप अपने बेटे को टिकट दीजिए.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अपनी संस्कृति में कहा गया है…वसुधैव कुटुंबकम यानी विश्व का कल्याण हो. हमारी संस्कृति में यह कहीं नहीं कहा गया है कि पहले मेरा कल्याण हो. पहले मेरे बेटे का कल्याण हो. मेरे दोस्तों का कल्याण हो.

भारतीय संस्कृति में वसुधैव कुटुंबकम कहा गया

उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ लोग ऐसा बोलते हैं कि मेरे पहले बेटे का कल्याण करो और उसे टिकट दे दो. मेरी पत्नी को टिकट दो. उन्होंने कहा कि यह क्यों चलता है, क्योंकि लोग उनको वोट देते हैं.

उन्होंने कहा कि वो पिछले 45 सालों से राजनीति हैं. वह किसी के गले में हार नहीं डालते हैं. 45 सालों से कोई भी न तो उनके स्वागत के लिए और न ही उन्हें छोड़ने के लिए ही आता है. वह सदा ही बोलते हैं कि एक कुत्ता भी उनके लिए नहीं आता है, लेकिन अब कुत्ते तो आने लग गये हैं, क्योंकि उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा मिली है और जांच के लिए कुत्ते आते हैं.

जातिवाद के खिलाफ नितिन गडकरी ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि कोई भी उनके लिए पोस्टर भी नहीं लगाता, बैनर भी नहीं लगाता, लोगों को भी कहा है कि वोट देना तो वोट दीजिए, नहीं देना तो मत दीजिए. दोगे तो भी काम तुम्हारा करूंगा, नहीं दोगे तो भी तुम्हारा काम करूंगा. जातिवाद का नाम करोगे तो मेरे यहां नहीं आना. उन्होंने कहा कि मैं पब्लिकली कहा है कि जो करेगा जात की बात, उसको कस के मारूंगा लात, मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ा, वोट देने वालों ने वोट दिया.

बता दें कि इससे पहले गडकरी ने कहा था कि उनका कोई बेटा राजनीति में शामिल नहीं हुआ है, क्योंकि उन्होंने अपने बेटों से कहा है कि यदि राजनीति में आना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि पहले दीवारों पर पोस्टर चिपकाएं और जमीनी पर जाकर काम करें. उनकी राजनीतिक विरासत पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं का अधिकार है.

Previous Post

‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक को जमानत

Next Post

गलती हो गई साहब, अब न जाइब… रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे 28 लोगों को RPF ने क्यों किया अरेस्ट?

Next Post
गलती हो गई साहब, अब न जाइब… रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे 28 लोगों को RPF ने क्यों किया अरेस्ट?

गलती हो गई साहब, अब न जाइब… रेलवे ट्रैक के पास घूम रहे 28 लोगों को RPF ने क्यों किया अरेस्ट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .