नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए ये खबर है. आज सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. इस वजह से सोने के गहने खरीदना महंगा हो गया है. 17 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमत 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है. हाई प्योरिटी के लिए जाने जाने वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आभूषण खरीदारों के लिए, 22 कैरेट सोना, जो अपनी मिश्र धातु संरचना के कारण अधिक टिकाऊ होता है. आज 22 कैरेट सोने की कीमत 71,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दूसरी ओर, चांदी 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.
आज आपके शहर में सोने की कीमत
| शहर | 22 कैरेट सोने की कीमत | 24 कैरेट सोने की कीमत |
| दिल्ली | 71,560 | 78,050 |
| मुंबई | 71,410 | 77,900 |
| अहमदाबाद | 71,460 | 77,950 |
| चेन्नई | 71,410 | 77,900 |
| कोलकाता | 71,410 | 77,900 |
| पुणे | 71,410 | 77,900 |
| लखनऊ | 71,100 | 77,550 |
| बेंगलुरु | 71,410 | 77,900 |
| जयपुर | 71,560 | 78,050 |
| पटना | 71,460 | 77,950 |
| हैदराबाद | 71,410 | 77,900 |




