मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है ह्रदय रोगियों की जांच चित्रकूट इंटर कॉलेज में सदर विधायक ने किया निशुल्क हृदयरोग परीक्षण शिविर का शुभारंभ भारत कल्याण मंच स्वयंसेवी संस्था द्वारा निशुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर एवं दंत चिकित्सा शिविर चित्रकूट इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सदर विधायक अनिल प्रधान द्वारा किया गया। सदर विधायक अनिल प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत कल्याण मंच का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इतने बड़े अस्पताल की सुविधा अपने जिले में देना बहुत बड़ी बात है तमाम हृदय रोगी आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं जो इलाज के लिए वेदांता नहीं जा सकते यह संस्था मेदांता हॉस्पिटल की सुविधा यही उपलब्ध कराकर गरीबों की बहुत बड़ी सेवा कर रही है ऐसे आयोजन के लिए उन्होंने खुद आगे बढ़कर हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया कहा कि आगे जब भी ऐसे शिविर का आयोजन होगा वह भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे। डॉ रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस कैम्प को हमेशा यही आयोजित कराने में भरपूर सहयोग प्रदान करूंगा ।शिविर में लगभग 300 लोगों ने पूर्व से ही इलाज व परीक्षण के लिए पंजीकृत करा रखा था मेदांता के हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम यहां आकर मरीजों की देखरेख व उचित सलाह इलाज जांच करने में जुटी हुई है। शिविर में ही डॉक्टर ओम नाथ मिश्रा डॉक्टर इंदु मिश्रा दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दांतों के रोग का परीक्षण व जांच इलाज निशुल्क कर रहे हैं , हमारे भी मुफ्त दी जा रही हैं,शिविर में ईसीजी व अत्याधुनिक मशीनों से हृदय की जांच की जा रही है। शिविर के उद्घाटन मौके पर चित्रकूट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान शिविर के मुख्य संयोजक योगेश जैन अध्यक्ष पीडी गुप्ता वेद प्रकाश पांडे बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे, राजू लखानी ,अरुण गुप्ता शंकर यादव हेमराज सिंह श्रीमती रंजना उपाध्याय आदर्श कुमार श्रीवास्तव शुभम गुप्ता पुनीत अग्रवाल महेश गुप्ता सुनील अग्रवाल पप्पू कुशवाहा अपेक्षा बांधवगढ़ अनिमेष गुप्ता गुलजार सिंह अरुण गुप्ता राजीव लखानी अनीता सिंह बाल वीर सिंह शिव प्रकाश गुप्ता शिक्षक नेता अखिलेश पांडे श्रुति गुप्ताशासकीय अधिवक्ता ,जय श्री जोग युवा स्वयंसेवी अनुराग शुक्ला संतोष विश्वकर्मा सौरभ सिंह यादव रघुवेन्द्र गर्ग आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







