Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

Ami Je Tomar 3.O पर डांस करते हुए गिरीं विद्या बालन, फिर भी नहीं रोकी परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल

sampurantoday by sampurantoday
October 26, 2024
in मनोरंजन, फ़िल्मी जगत
0
Ami Je Tomar 3.O पर डांस करते हुए गिरीं विद्या बालन, फिर भी नहीं रोकी परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर मोस्ट अवेटेड भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में 1 नवंबर को दस्तक देगी. इस बीच इसके आईकॉनिक सॉन्ग आमी जे तोमार को मेकर्स ने फाइनली रिलीज कर दिया है. फैंस सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसमें विद्या और माधुरी ने एक साथ डांस किया है. पहली भूल भुलैया में विद्या ने आमी जे तोमार पर डांस कर सबका दिल जीत लिया था वहीं भूल भुलैया 2 में इस गाने पर कार्तिक आर्यन ने सोलो और तब्बू ने डबल रोल में गाने पर परफॉर्मेंस दी थी. अब इस आईकॉनिक सॉन्ग में विद्या के साथ ही माधुरी ने भी परफॉर्म किया है.

हाल ही में भूल भुलैया की मंजूलिका यानि विद्या बालन ने सॉन्ग की एक झलक दिखाते हुए बताया था कि 25 अक्टूबर को आमी जे तोमार रिलीज होने जा रहा है. पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आमी जे तोमार…जुगल बंदी…इस बार माधुरी दीक्षित नेने जी के साथ. आमी जे तोमार 3.0 सॉन्ग जल्द रिलीज होगा. भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में 1 नवंबर को रिलीज होगी. ये दिवाली भूल भुलैया वाली.

सॉन्ग में दिखी दो मंजूलिका की जुगलबंदी

भूल भुलैया के इस आईकॉनिक सॉन्ग में पहली फिल्म में विद्या बालन को डांस करते हुए देखा गया था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. वहीं भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने इस पर थिरककर दर्शकों का दिल जीत लिया था साथ ही अरिजीत की आवाज में यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया था. वहीं तब्बू ने भी डबल रोल में इस गाने पर डांस किया था. अब भूल भुलैया 3 में इस सॉन्ग पर दो-दो मंजूलिकाएं नजर आईं. बता दें इस फिल्म में माधुरी को दूसरी मंजूलिका के रूप में दिखाया गया है. वहीं इस सॉन्ग में भी विद्या और माधुरी की जुगलबंदी देखने को मिली. दर्शकों को श्रेया घोषाल की आवाज में यह सॉन्ग काफी पसंद आया है वहीं विद्या और माधुरी की परफॉर्मेंस भी धांसू है.

भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर यानि 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है इसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डीमरी लीड रोल प्ले कर रहे हैं. इनके अलावा विजय राज, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं.

Previous Post

टैक्स फ्री हो सकती है 8 लाख रुपये तक की इनकम, 9 करोड़ हो जाएंगे आईटीआर

Next Post

दर्दनाक हादसा: दिवाली से पहले जलकर खाक हुआ घर… 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Next Post
दर्दनाक हादसा: दिवाली से पहले जलकर खाक हुआ घर… 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

दर्दनाक हादसा: दिवाली से पहले जलकर खाक हुआ घर... 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .