Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

सिपाही को सड़क पर गिराया, लात-घूंसे से मारा; बागपत में नशेबाज युवकों दबंगई का Video

sampurantoday by sampurantoday
January 22, 2025
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
सिपाही को सड़क पर गिराया, लात-घूंसे से मारा; बागपत में नशेबाज युवकों दबंगई का Video
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक सिपाही और होमगार्ड को बुरी तरह पीटा। मामला बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव का है। वारदात उस वक्त हुई, जब सिपाही चक्रपाल और उनके साथ मौजूद होमगार्ड अपनी ड्यूटी के दौरान गश्त कर रहे थे। अचानक एक कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब सिपाही ने आरोपियों को रुकवाकर नशे में गाड़ी चलाने का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने आपा खो दिया।

आरोपियों ने सिपाही चक्रपाल के चेहरे पर घूंसों से वार किए। उनको सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। पिटाई के चलते सिपाही बेहोश हो गए। मारपीट का यह वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी नितिन और शैलेश पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए पीट रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई की। आरोपियों की पहचान नितिन पुत्र रणवीर और शैलेश पुत्र गिरिशपाल के तौर पर हुई है, जो सिरसली गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

दोनों आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी कर बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे गंभीर अपराध के लिए आरोपियों को जल्द कड़ी सजा मिले। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ते अपराध और कानून के प्रति लापरवाह रवैये पर चिंता पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बागपत जिले के सरूरपुर कलां गांव में पिछले साल दिसंबर में भी मारपीट का एक मामला सामने आया था। पुलिस को बैंक में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। जब दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई थी। दोनों को धारदार हथियारों के सहारे बंधक बनाया गया था। मौके पर भारी पुलिस बल ने जाकर उनको छुड़वाया था। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Previous Post

आगरा में SDM से हाथापाई, गाड़ी घेरकर खड़े हो गए ग्रामीण; उतरते ही की धक्का-मुक्की… जान बचाकर भागे

Next Post

हरदोई की लुटेरी दुल्हन! शादी के नाम पर युवक को लूटा, तांत्रिक बाबा संग हुई फरार

Next Post
हरदोई की लुटेरी दुल्हन! शादी के नाम पर युवक को लूटा, तांत्रिक बाबा संग हुई फरार

हरदोई की लुटेरी दुल्हन! शादी के नाम पर युवक को लूटा, तांत्रिक बाबा संग हुई फरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

बांग्लादेश की अवामी लीग का रजिस्ट्रेशन कैंसिल, नहीं लड़ पाएगी चुनाव

May 13, 2025
‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

‘वो’ के चक्कर में पूरा परिवार खत्म! पति ने की पत्नी और बच्चों की हत्या… फिर कर लिया सुसाइड

May 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .