Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

नोएडा में 150 किलो गांजा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के तीन सौदागर

sampurantoday by sampurantoday
April 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नोएडा में 150 किलो गांजा बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के तीन सौदागर
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडाः क्राइम रिस्पांस टीम और थाना बादलपुर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कंटेनर में छुपा कर लाए जा रहे 149 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत 40 लाख रुपये के करीब है. पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है. गांजा आंध्र प्रदेश और उडीसा का बताया जा रहा है.

डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि इस गैंग का सरगना इमाम उल हक है, जो पहले भी गांजे की तस्करी में जेल जा चुका है. और हाल में ही जेल से छूटने के बाद वह गैंग बनाकर गांजे की तस्करी कर रहा था. वह सामान ढोने वाले गाड़ियों के माध्यम से अवैध गांजा छुपा कर जगह-जगह सप्लाई करता था. पूछताछ में इमाम उल हक ने बताया कि वह गांजे की खेप ओडिशा और आंध्र प्रदेश से बिहार बॉर्डर लाता हैं. इसके लिए कंटेनर के बॉक्स के नीचे एक लोहे का अलग से बॉक्स बना रखा है, जिसमें छुपा के अवैध गांजा लाते हैं.

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि इमामुल हक ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद गांजे की कीमत बाजार में 40 लाख रुपए के करीब है और इस अवैध कारोबार से वह 5 साल से जुड़ा हुआ है, पहले वह गांजे की तस्करी ट्रेन के माध्यम से करता था. लेकिन उसमें ज्यादा मात्रा में गांजा नहीं लाया जा सकता था. इसलिए उसने कंटेनर के माध्यम से यह तस्करी शुरू की थी.

मोबाइल छीनने की वारदात: नोएडा के सेक्टर-11 स्थित धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाली कोपल अग्रवाल ने थाना सेक्टर-24 में एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 अप्रैल की शाम वह सोसाइटी से निकलकर सेक्टर-63 जा रही थीं. तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जान से मारने की धमकी देनेपर मुकदमा दर्ज: सलारपुर खादर निवासी अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे के करीब कुछ अज्ञात लोग उनके घर के दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे थे. खुलेआम अवैध तरीके से शराब बेचने का विरोध करने पर दीपक और उसके साथियों ने अधिवक्ता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में पुलिस ने दीपक और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है.

Previous Post

उत्तर प्रदेश में 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, जानें किसको कहां मिली तैनाती

Next Post

एमएस धोनी ने बदली CSK की किस्मत, लगातार 5 हार के बाद नसीब हुई पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में LSG को 5 विकेट से हराया

Next Post
एमएस धोनी ने बदली CSK की किस्मत, लगातार 5 हार के बाद नसीब हुई पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में LSG को 5 विकेट से हराया

एमएस धोनी ने बदली CSK की किस्मत, लगातार 5 हार के बाद नसीब हुई पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में LSG को 5 विकेट से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .