Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

क्या समुद्र से एक बाल्टी पानी निकालने से उसका जल स्तर कम हो जाएगा?

sampurantoday by sampurantoday
April 15, 2025
in देश-दुनिया
0
क्या समुद्र से एक बाल्टी पानी निकालने से उसका जल स्तर कम हो जाएगा?
401
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

क्या समुद्र से एक बाल्टी पानी निकालने से उसका जलस्तर कम हो जाएगा? समंदर की अनंत गहराइयों में दिलचस्पी रखने वालों के दिमाग में ये छोटा सा सवाल शायद कभी न कभी जरूर आया होगा. ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर की साढ़े छह साल की बच्ची एलिस के इस मासूम सवाल का जवाब ‘हां’ है. हालांकि, समुद्र के जलस्तर में बहुत ही मामूली अंतर आएगा. आप घर पर एक छोटे-से प्रयोग के जरिये भी इस सवाल का जवाब हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक गिलास पानी और एक चम्मच की जरूरत पड़ेगी.

गिलास को ऊपर तक भरें और पानी का स्तर ध्यान से देखें. इसके बाद उसमें से एक चम्मच पानी निकाल दें. क्या आप इससे पानी के स्तर में आए बदलाव को महसूस कर सकते हैं? शायद आप कर सकते हैं या शायद नहीं. आप अपनी रसोई के ‘सिंक’ या बाथरूम में मौजूद ‘बाथ टब’ में भी यह प्रयोग दोहरा सकते हैं. मुख्य बात यह है कि पानी के स्तर में यकीनन गिरावट आती है, लेकिन बेहद कम मात्रा में. अगर आप ‘बाथ टब’ में से एक चम्मच पानी निकाल देते हैं, तो आप शायद जल स्तर में आए अंतर को नहीं भांप पाएंगे. करोड़ों बाल्टी जितना पानी समाता है.

-चलिए, समुद्र पर लौटते हैं. यह (समुद्र) वाकई बहुत विशाल होता है, खासकर बाल्टी की तुलना में. मान लीजिए, आपके पास एक बाल्टी है, जिसमें दस लीटर पानी आता है. अगर इस बाल्टी के हिसाब से देखें तो धरती पर मौजूद सभी महासागरों में कुल 137 मिलियन, मिलियन, मिलियन बाल्टी पानी होने का अनुमान है. और ऐसे में अगर आप समुद्र में से एक बाल्टी पानी निकाल लें, तो उसके जल स्तर में लगभग 0.0000000000277 मिलीमीटर की कमी आएगी.

आप अपने ‘पेंसिल बॉक्स’ में रखे ‘स्केल’ पर देख सकते हैं कि एक मिलीमीटर का माप कितना छोटा होता है. पृथ्वी पर हमारे पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जो इतनी छोटी (0.0000000000277 मिलीमीटर की) वस्तु को माप सके. यह तो एक अणु से भी कइयों गुना छोटी वस्तु होगी. तो, एलिस के सवाल का जवाब यह है कि पानी के स्तर में ‘यकीनन’ कमी आती है, लेकिन इसकी मात्रा इतनी छोटी होती है कि हम इसे माप भी नहीं सकते. समुद्र के जलस्तर में बदलाव हो रहा है.

-पृथ्वी वाकई में बहुत ही दिलचस्प ग्रह है. जब आप अपनी बाल्टी में पानी भरते हैं, तो यह सारा पानी एक प्रक्रिया से होकर गुजरता है, जिसे जलचक्र कहा जाता है. समुद्र का जलस्तर वास्तव में लगातार बदलता रहता है. हर साल समुद्र से बहुत सारा पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है. कुछ पानी तो अंतरिक्ष में भी चला जाता है. हालांकि, वाष्प बनकर उड़ने वाला अधिकांश पानी वापस सीधे समुद्र में या फिर धरती पर बरस जाता है, और धरती से यह नदी में बहते हुए आखिरकार फिर से समुद्र में पहुंच जाता है. बड़ी मात्रा में पानी जमीन के नीचे भी जमा होता है और उसमें से भी कुछ हिस्सा धीरे-धीरे फिर से समुद्र में पहुंच जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी बाल्टी का पानी जमीन पर उड़ेल दें, तो अंतत: यह जल चक्र के जरिये वापस समुद्र में पहुंच जाएगा.

कुछ दिलचस्प तथ्य

-पानी की एक बूंद में हाइड्रोजन डाइऑक्साइड (HO2) के 1.5 मिलियन, मिलियन, मिलियन यानी 1,500,000,000,000,000,000 अणु होते हैं. माना जाता है कि धरती पर पानी सबसे पहले 1.6 अरब साल से भी अधिक समय पूर्व बारिश के रूप में गिरा था. पृथ्वी पर अधिकांश ताजा पानी (लगभग 98 फीसदी) भूजल के रूप में मौजूद है.

Previous Post

‘लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे’; मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- बांग्लादेश क्यों नहीं चले जाते

Next Post

प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागा, 17 जगह दातों से नोंचा और चेहरे पर कई वार…, रामपुर में नाबालिग से दरिंदगी

Next Post
प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागा, 17 जगह दातों से नोंचा और चेहरे पर कई वार…, रामपुर में नाबालिग से दरिंदगी

प्राइवेट पार्ट सिगरेट से दागा, 17 जगह दातों से नोंचा और चेहरे पर कई वार..., रामपुर में नाबालिग से दरिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .