Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

महिला यात्री को हुई तकलीफ तो दिग्गी ने निभाया फर्ज:भारत जोड़ो यात्रा में चल रही महिला के पेट से निकले चार स्टोन

sampurantoday by sampurantoday
December 2, 2022
in मध्य प्रदेश
0
महिला यात्री को हुई तकलीफ तो दिग्गी ने निभाया फर्ज:भारत जोड़ो यात्रा में चल रही महिला के पेट से निकले चार स्टोन
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 86 वां दिन है। इस यात्रा में 119 भारत यात्री कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पैदल तय करने के लिए निकले हैं। बारिश, गर्मी के बाद ठंड और रास्ते की तकलीफों को झेलते हुए भारत यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान की ओर बढ़ रही है। 4 दिसंबर को आगर मालवा से होकर यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी राहुल के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह हर एक यात्री की सेहत पर नजर बनाए रहते हैं। राहुल के साथ कन्याकुमारी से पैदल चल रही छत्तीसगढ़ की एक महिला अचानक बीमार हुई तो दिग्विजय सिंह ने परिवारजनों की तरफ फर्ज निभाया। अस्पताल में भर्ती भारत यात्री ने दैनिक भास्कर से अपने अनुभव साझा किए…

मेरा नाम क्रांति बंजारे है। मैं छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के कोपेडी गांव की रहने वाली हूं। मैं शुरुआत से ही यानि सात सितंबर से कन्याकुमारी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रही हूं। जैसे ही ये यात्रा शुरू हुई बीच-बीच में मेरे पेट में दर्द होता था। रोजाना इतनी लंबी यात्रा नहीं की इसलिए लगता था कि शायद पैदल चलने की वजह से दर्द हो रहा है। मैं सामान्य दर्द मानकर चलती रही। जब हम हैदराबाद पहुंचे तो दर्द ज्यादा होने लगा। एक हॉस्पिटल गई तो डॉक्टरों ने स्टोन बताया। मैंने सोचा कि यात्रा पूरी होने के बाद सर्जरी करा लूंगी और डॉक्टर से दवाएं लेकर यात्रा में चलने लगी। जब हम मप्र के महू पहुंचे तो मुझे असहनीय दर्द होने लगा। मुझे महू के एक प्रायवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। महू के डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराई तो पेट में पांच स्टोन दिखे। डॉक्टरों ने बॉटल चढ़ाई तो दर्द ठीक हो गया। चूंकि इस यात्रा में मेरे परिवार का कोई सदस्य नहीं था और यात्रा कश्मीर तक जानी थी इसलिए मैनें सोचा कि अभी दर्द ठीक हो गया है यात्रा पूरी होने के बाद ऑपरेशन करा लूंगी।

मैं दवा लेकर फिर अपने कैम्प में वापस आ गई। लेकिन हमारी यात्रा जैसे ही इंदौर पहुंची तो मुझे फिर इतना तेज दर्द हुआ कि सहन करना मुश्किल था। मेरी तबियत खराब होने की जानकारी जैसे ही दिग्विजय सिंह को लगी उन्होंने मुझे इंदौर के अरविन्दो हॉस्पिटल भिजवाया। दिग्विजय सिंह की निगरानी में मेरे टेस्ट हुए। 29 नवंबर को मेरे सर्जरी हुई और किडनी और गाल ब्लैडर से दो-दो स्टोन निकले। सर्जरी के बाद जब मैं आईसीयू से बाहर आई तो मेरे सामने दिग्विजय सिंह खड़े थे। एक पल के लिए मुझे लगा कि मेरे पिता मेरे सामने खड़े हैं। पूरे समय उन्होंने मेरी हालत पर नजर रखी डॉक्टरों से अपडेट लेते और फिर मुझसे हालचाल पूछते।

नहीं आ पाया परिवार, छत्तीसगढ़ की सहयात्री ने दिया साथ

मेरे पति ड्रिप इरिगेशन के प्रोजेक्ट में जॉब करते हैं। मेरी सासु मां की तबियत खराब होने के कारण पति इंदौर नहीं आ पाए। लेकिन इस यात्रा में मेरा साथ छत्तीसगढ़ के जसपुर की रहने वाली आशिका कुजूर ने दिया। कन्याकुमारी से आशिका मेरे साथ पदयात्रा कर रही है। जब भी मुझे दर्द होता आशिका मुझे दवा देती और ख्याल रखती। इंदौर के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद आशिका ने मेरे परिवार के सदस्य की तरह मेरी देखभाल की। जब मैं सो जाती तब वह कुछ देर के लिए सोती। जब मेरी नींद खुलती तो वह मेरे पलंग के पास खड़ी मिलती। इस यात्रा में दर्द का अहसास आशिका के साथ और दिग्विजय सिंह के आर्शीवाद से दूर हो गया।

चार निकालीं, एक स्टोन किडनी में है

क्रांति का कहना है कि उन्हें पांच स्टोन बताईं गई थी। चार को निकाल दिया गया है, जबकि छोटी स्टोन किडनी में है, इस कारण उसे निकाला नहीं गया है। क्रांति का कहना है कि दस दिन के आराम के बाद वह भारत जोड़ो यात्रा में फिर से शामिल होंगी। वह अभी तक निरंतर पदयात्रा में चल रही थीं। उन्होंने बताया कि किडनी में छोटी स्टोन के बारे में डॉक्टरों का कहना है कि वह ज्यादा से ज्यादा पानी पीएंगी तो वह स्वत: ही बाहर निकल जाएगी।

Previous Post

इंदौर में बीकॉम छात्रा से लव जिहाद:धमका कर किया रेप, सगाई हुई तो शादी का बनाया दबाव

Next Post

MP में ग्लोबल वार्मिंग से 4 डिग्री तक बढ़ा टेंप्रेचर:सर्दी के दिन भी लगातार कम हो रहे

Next Post
MP में ग्लोबल वार्मिंग से 4 डिग्री तक बढ़ा टेंप्रेचर:सर्दी के दिन भी लगातार कम हो रहे

MP में ग्लोबल वार्मिंग से 4 डिग्री तक बढ़ा टेंप्रेचर:सर्दी के दिन भी लगातार कम हो रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .