Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

6 सीटर बैटरी साइकिल बनाने वाले असद की कहानी:फिल्म ‘गोलमाल’ देखकर आया आइडिया, DUKE को बना चुके हैं इलेक्ट्रिक बाइक

sampurantoday by sampurantoday
December 7, 2022
in देश-दुनिया
0
6 सीटर बैटरी साइकिल बनाने वाले असद की कहानी:फिल्म ‘गोलमाल’ देखकर आया आइडिया, DUKE को बना चुके हैं इलेक्ट्रिक बाइक
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का 19 साल का अब्दुल्ला असद इन दिनों चर्चा में है। उसने 6 सीटों वाली साइकिल बनाई है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी इसके मुरीद हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘कुछ बदलावों के साथ इस गाड़ी को ग्लोबल लेवल पर काम में लाया जा सकता है। मैं हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट के आविष्कार को देखकर हैरान हो जाता हूं।’ एक बार चार्ज करने पर यह साइकिल 150 किलोमीटर तक चलती है।

असद का कहना है, ‘मैं 8 साल की उम्र से ही इनोवेशन कर रहा हूं। जब मेरी उम्र 13 साल थी, तब मैंने रिमोट वाली कार की बैटरी से टुल्लू मोटर बनाया था। आने वाले समय में सोलर एनर्जी और बैटरी से चलने वाला प्लेन बनाने का सपना है। इसे बनाने में करीब डेढ़ साल का समय लग जाएगा।’ 6 सीटों वाली साइकिल बनाने का आइडिया कैसे आया? इस सवाल के जवाब में असद कहता है कि अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल’ देखकर लगा कि ऐसी साइकिल बनानी चाहिए।

डीजल-पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों से आया आइडिया
असद ने बताया कि मैं मुबारकपुर लोहरा का रहने वाला हूं। माता-पिता यूनानी डॉक्टर हैं। इंटर पास करने के बाद मैंने आजमगढ़ से ITI की पढ़ाई की। अब दिल्ली से BCA कर रहा हूं। मेरे दिल में बचपन से ही कुछ अलग करने की चाह रहती है। इसीलिए मैं कुछ-न-कुछ करता रहता हूं।

जिस तरह से डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, उससे आम आदमी के लिए काफी मुश्किल हो रही है। लोगों की परेशानी को देखकर मेरे मन में विचार आया कि क्यों न ऐसी चीज बनाई जाए, जिससे लोग एक जगह से दूसरी जगह कम खर्च में जा सकें। काफी सोचने पर यह साइकिल बनाने का विचार मन में आया। फिर मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया। इस साइकिल को बनाने में एक महीने का समय लगा। साइकिल को बनाने में करीब 12 हजार रुपए खर्च आया। बनने के बाद 8-10 रुपए के खर्च में यह साइकिल पूरी तरह से चार्ज हो जाती है, फिर 150 किलोमीटर तक चलती है।

साइकिल बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कियामैंने साइकिल में पुरानी स्कूटर के पार्ट का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा 10 फीट के लोहे के दो पाइप, साइकिल की 6 सीटें, पैर रखने के लिए लोहे के टुकड़े (फंटी) का इस्तेमाल किया है। 1000 वॉट का हब मोटर और 1000 वॉट का कंट्रोलर लगाया है। इसके साथ ही लिथियम बैटरी लगाई है। हब मोटर चेन लेस है। इसलिए चेन और मेंटेनेंस की दिक्कत नहीं है। इससे पहले भी मैंने बहुत सारे प्रोजेक्ट बनाए हैं। 2 साल पहले पैडल वाली साइकिल बनाई थी, जो एक बार चार्ज होने के बाद 60 किलोमीटर तक चलती है।

Previous Post

ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड-कप में भारत-पाक मैच रद्द

Next Post

बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लूटे थे

Next Post
बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लूटे थे

बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 80 लाख लूटे थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .