Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

जूनियर का पता न सीनियर्स का ठिकाना..उस केस का पर्दाफाश!:पुलिसवालों को बनना पड़ा नर्सिंग स्टूडेंट

sampurantoday by sampurantoday
December 9, 2022
in मध्य प्रदेश
0
जूनियर का पता न सीनियर्स का ठिकाना..उस केस का पर्दाफाश!:पुलिसवालों को बनना पड़ा नर्सिंग स्टूडेंट
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुलिस के अंधे कत्ल सुलझाने के किस्से तो खूब हैं, लेकिन कॉलेज में होने वाली ‘ब्लाइंड रैगिंग’ के पर्दाफाश का संभवत: पहला और अनूठा मामला है। वो भी तब जब न कॉलेज ने मदद की, न विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने..। पुलिस ने अपने ‘देशी पैटर्न’ से कॉलेज में खुफिया टीम को स्टूडेंट्स बनाकर भेज दिया और पांच महीने की कशमकश के बाद रैगिंग करने वालों तक पहुंच गई। 9 सीनियर स्टूडेंट्स को गिरफ्तार कर लिया है, एक फरार है।

पहले पूरा मामला जान लेते हैं

मामला इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के MGM मेडिकल कॉलेज का है। पांच महीने पहले (24 जुलाई) पुलिस को कॉलेज में रैगिंग की शिकायत मिली थी। शिकायत सीधे पीड़ित स्टूडेंट ने दर्ज नहीं कराई थी। स्टूडेंट ने UGC से रैगिंग की शिकायत थी। इस पर UGC ने कॉलेज मैनेजमेंट को चिट्‌ठी भेजी। डीन ने इंदौर पुलिस को शिकायत फॉरवर्ड कर FIR करा दी।

मुश्किल ये थी कि पुलिस को न आरोपियों के नाम बताए और न फरियादी की पहचान। सबूत के तौर पर सिर्फ वॉट्सअप चैट के स्क्रीनशॉट्स दिए थे। पुलिस भी यह समझ नहीं पा रही थी कि किसे पकड़े और पूछताछ किससे करे..? इंदौर के कॉलेज से लेकर UGC और वॉट्सअप के अमेरिका हेड ऑफिस तक ने मदद से इनकार कर दिया। इस तरह पुलिस का काफी समय चला गया। आखिर संयोगितागंज ​​​थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की तरकीब निकाल ही ली।​​​​

कैसे पुलिस ने रैगिंग लेने वाले सीनियर्स को रंगे हाथों पकड़ा, टीआई तहजीब काजी से जानिए…

सभी तरफ से रास्ते बंद होते देख हमने तय किया कि अब सीधे कॉलेज में ही तफ्तीश करते हैं। कॉलेज से भविष्य की रैगिंग रोकने का हवाला देते हुए सभी फ्रेशर्स स्टूडेंट्स के नाम और नंबर्स मांगे। कॉलेज ने लगभग 800 स्टूडेंट्स की लंबी लिस्ट भेज दी। इतनी लंबी लिस्ट से पीड़ित छात्र या अन्य पीड़ितों को ट्रैक करना मुश्किल था और प्लान बिगड़ने का भी डर था।

अंतत: थाने के ही सब इंस्पेक्टर सत्यजीत चौहान, कांस्टेबल कालीचरण और महिला कांस्टेबल शालिनी को MY अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ बनाकर भेजा। ये तीनों रोजाना कैंटीन के साथ कॉलेज कैम्पस में वक्त बिताने लगे। यहां कुछ फ्रेशर्स स्टूडेंट्स से फ्रेंडशिप कर ली।

बातों-बातों में यह ट्रैक किया कि किस सीनियर स्टूडेंट का बर्ताव अच्छा है, कौन रैगिंग और बदतमीजी करता है। पुलिस को इस पूछताछ से लगभग 80 स्टूडेंट्स के नाम मिल गए। पर इनसे भी केस से जुड़ी रैगिंग करने वालों तक पहुंचना मुश्किल था।

बैकग्राउंड और पॉलिटिकल बैकग्राउंड के आधार पर तिलक नगर, लालाराम नगर और अन्य इलाकों से 10 छात्रों को तलब कर लिया। इनसे अलग-अलग बातचीत की और शिकायत के समय मिले वॉट्सअप ग्रुप के स्क्रीन शॉट्स दिखाए गए। सख्ती करने पर ये टूट गए और रैगिंग करना कबूल कर लिया।

ये हैं आरोपी छात्र, जिन्हें गिरफ्तार किया
पुलिस ने आरोपी शुभांकर मिश्रा, प्रियम त्रिपाठी, देवव्रत गुप्ता, राहुल पटेल, शैलेष शर्मा, चेतन वर्मा, ऋषिराज, उज्ज्वल पांडे और रौनक पाटीदार को गिरफ्तार किया है। एक छात्र फरार है। बताया जा रहा है कि उसके पिता वरिष्ठ अधिकारी हैं जो पुलिस पर गिरफ्तारी नहीं करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।

पांच महीने में यह सबकुछ कर चुकी थी पुलिस

डीन से जानकारी मांगी तो ये मिला जवाब
सबसे पहले MGM कॉलेज के डीन से रैगिंग करने वाले सीनियर स्टूडेंट्स की जानकारी मांगी। डीन ने यह कहते हुए लिस्ट देने से इनकार कर दिया कि मामला गोपनीय और दिल्ली की कमेटी से जुड़ा है। फिर भी पुलिस ने अपनी ओर से करीब पांच से अधिक जूनियर और सीनियर्स के बयान लिए। लेकिन कहीं भी मामले में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।

यूजीसी से संपर्क किया तो ही निराशा मिला
पुलिस ने यूजीसी की एंटी रैगिंग कमेटी से संपर्क किया। यूजीसी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे किसी की पहचान उजागर नहीं कर सकते। यूजीसी ने ये तर्क भी दिया कि छात्र ने सीक्रेट ईमेल में नाम नहीं बताया है। तब पुलिस ने यूजीसी से पीड़ित छात्र का ईमेल एड्रेस भी मांगा, पर वो भी देने से इनकार कर दिया।

अमेरिका भेजी वॉट्सऐप की चैटिंग, नहीं आया जवाब
पुलिस ने शिकायत में मिले स्क्रीनशॉट को लेकर वॉट्सऐप के अमेरिका स्थित हेड ऑफिस से संपर्क किया। डिलीट किए गए ग्रुप की जानकारी भी मांगी, लेकिन पुलिस को यहां से भी जवाब नहीं मिला। पुलिस लगातार वहां ईमेल कर जानकारी के प्रयास करती रही। पुलिस ने कई मेल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Previous Post

MP में हज का कोटा बढ़ेगा:5 हजार यात्री जा सकेंगे हज करने; अब इंदौर-भोपाल से सीधी फ्लाइट

Next Post

आदिवासी युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देगा संघ:भोपाल में आदिवासी स्टूडेंट्स के लिए बनवाया हॉस्टल, सरकार्यवाह करेंगे उद्घाटन

Next Post
आदिवासी युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देगा संघ:भोपाल में आदिवासी स्टूडेंट्स के लिए बनवाया हॉस्टल, सरकार्यवाह करेंगे उद्घाटन

आदिवासी युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देगा संघ:भोपाल में आदिवासी स्टूडेंट्स के लिए बनवाया हॉस्टल, सरकार्यवाह करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .