Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

अमित शाह के ऑफिस के बाहर तीन घंटे बैठे रहे एकनाथ खडसे को नहीं मिला वक्त, चाहते हैं वापसी

sampurantoday by sampurantoday
October 4, 2022
in देश-दुनिया
0
अमित शाह के ऑफिस के बाहर तीन घंटे बैठे रहे एकनाथ खडसे को नहीं मिला वक्त, चाहते हैं वापसी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 मुंबई
कभी महाराष्ट्र भाजपा के सीनियर नेता रहे और अब एनसीपी में शामिल एकनाथ खडसे घर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने इसके लिए दिल्ली आकर तीन घंटे तक अमित शाह से मुलाकात के लिए इंतजार किया, लेकिन वक्त ही नहीं मिल सका। इसके चलते वह भाजपा में अब तक नहीं आ सके हैं और निराश हैं। भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ खडसे एनसीपी में खुश नहीं हैं और वह अमित शाह एवं देवेंद्र फडणवीस को लगातार वापसी के इशारे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एकनाख खडसे अपनी बहू रक्षा खडसे के साथ दिल्ली गए थे और अमित शाह से मिलने की कोशिश की थी।

महाजन ने कहा, ‘हमें पता चला है कि एकनाथ खडसे अपनी बहू के साथ अमित शाह से मिलने दिल्ली गए थे। हालांकि अमित शाह के ऑफिस के बाहर तीन घंटे तक बैठने के बाद भी मुलाकात का मौका नहीं मिल पाया। यह बात मुझे किसी और ने नहीं बल्कि रक्षा खडसे ने ही बताई है।’ मंत्री ने कहा कि यदि तीन घंटे तक इंतजार कराने के बाद भी अमित शाह ने एकनाथ खडसे से मुलाकात नहीं की तो यह इस बात का संकेत है कि भाजपा उन्हें वापस नहीं लेना चाहती। उन्होंने कहा कि खडसे कई महीनों से उन्हें और देवेंद्र फडणवीस को भाजपा में वापसी के संकेत देते रहे हैं।

गिरीश महाजन ने कहा, ‘हाल ही में हम एक कार्यक्रम में मंच पर मिले थे। तब उन्होंने कहा था कि हमें अपने मतभेदों को दूर करना चाहिए और मैं भाजपा में वापस आना चाहता हूं। मैंने तब कहा कि हम कैबिनेट विस्तार के बाद इस बारे में बात करेंगे।’ भाजपा नेता ने कहा कि एकनाथ खडसे 40 सालों तक पार्टी में थे। उन्होंने कई पदों पर काम किया। इसके बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुए और पार्टी छोड़कर एनसीपी में चले गए। अब वह वहां भी नाखुश हैं। आखिर एकनाथ खडसे जहां भी जाते हैं, वहां परेशान क्यों रहते हैं। खुद एकनाथ खडसे ने भी स्वीकार किया है कि उन्होंने अमित शाह से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हुए। हालांकि तीन घंटे इंतजार की बात को गलत बताया।

एकनाथ खडसे ने कहा, ‘यह बात गलत है कि मैंने और मेरी बहू ने अमित शाह से मिलने के लिए तीन घंटे इंतजार किया। यह बात सही है कि हम अमित शाह से मुलाकात के लिए गए थे, लेकिन मिल नहीं पाए। हमने उनसे फोन पर बात की है। रक्षा से बातचीत के बाद महाजन उसे बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं। रक्षा ने कभी महाजन को नहीं बताया कि हमने अमित शाह से मुलाकात के लिए तीन घंटे का इंतजार किया था।’ एकनाथ खडसे ने यह तो नहीं बताया कि वह अमित शाह से क्यों मिलना चाहते थे, लेकिन इतना जरूर कहा कि शरद पवार को भी इस बात की जानकारी है। एकनाथ खडसे ने देवेंद्र फडणवीस पर खुद को किनारे लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़कर एनसीपी का दामन 2020 में थाम लिया था।

Previous Post

दुर्गा पूजा में परफॉर्म करते हुए सिंगर मुरली मोहपात्रा का निधन

Next Post

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा ,3 नवंबर को मतदान

Next Post
6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा ,3 नवंबर को मतदान

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा ,3 नवंबर को मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .