Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

कोचिंग टीचर ने छात्रा से रेप का प्रयास किया:हाथ में काटकर भागी; फिर फोन पर बोला- मुझसे गलती हो गई, माफ कर दे

sampurantoday by sampurantoday
December 15, 2022
in मध्य प्रदेश
0
कोचिंग टीचर ने छात्रा से रेप का प्रयास किया:हाथ में काटकर भागी; फिर फोन पर बोला- मुझसे गलती हो गई, माफ कर दे
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुरैना में कोचिंग टीचर ने 12वीं की छात्रा से रेप करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए छात्रा ने टीचर के हाथ में दांत से काट खाया, इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलकर भाग निकली। अब टीचर छात्रा से फोन पर माफी मांग रहा है। इसका ऑडियो सामने आया है। छात्रा और उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

मामला मुरैना के जौरा का है। पीड़ित 17 साल की छात्रा कोचिंग टीचर से फिजिक्स पढ़ने जाया करती थी। छात्रा का कहना है कि वह तीन दिन तक कोचिंग नहीं गई थी, इसलिए सर ने उसे संडे के दिन कोर्स कवर कराने का कहकर बुलाया था।

छात्रा से ही जानते हैं…

तीन दिन बाद शनिवार को मैं कोचिंग गई थी। सर से कहा कि तीन दिन तक नहीं आई हूं, इसलिए मेरा कोर्स कवर करा दीजिए। सर ने कहा कि संडे को दोपहर 1 बजे आ जाना। मैं संडे को दोपहर 1 बजे कोचिंग पहुंची। सर ने कहा- बेटा तुम हमारे घर पर चलो, मेरा मन नहीं लग रहा है। मैंने पूछा क्यों? सर बोले- मुझे घर पर कुछ काम है, मैं काम करता रहूंगा, तुम पढ़ती रहना।

मैंने कहा कि मैं वहां पर नहीं जा सकती। फिर सर बोले कि ठीक है यहीं पढ़ो। जब 1 घंटा हो गया और मैं जाने को हुई तो सर ने एकदम से कोचिंग के कमरे का गेट बंद कर दिया। मुझे पीछे से पकड़ लिया और अपनी ओर खींचने लगा। मैंने सर का मुंह पकड़ लिया और उसके हाथ में दांत से काट लिया। इसके बाद उसे धक्का देकर गेट खोलकर घर भाग गई। घर पर जाकर अपने भाई को पूरी घटना बताई।

सर : हेलो…

छात्रा: बोलो…

सर : कह रहा हूं कि सॉरी माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई।

छात्रा : …तो सर एक बात बताओ, तुमने गलती कैसे की?

सर : बेटा प्लीज माफ कर दे, यह बात चार आदमियों के बीच मत पहुंचाना। न घर पर, न भैया को। तेरे सामने मैं तेरे हाथ जोड़ रहा हूं, पैर पकड़ रहा हूं, आज के बाद तेरे को कुछ नहीं कहूंगा, न टच करूंगा।

छात्रा : सर, मैं आपसे पहले बोलती थी कि सर, मुझसे कुछ मत कहा करो, मुझे टच मत किया करो। आपकी वाइफ है, आप उनसे प्यार कीजिए। आप मुझसे क्यों बात करते हैं? मैंने आपको वॉर्न किया था न…

सर : बेटा मैंने आपको भी वॉर्न किया था। तीन बार कहा था कि मेरे यहां अकेले में मत आया कर, मेरा दिमाग खराब होता है। तुझसे कहा था न, शायद तुम्हें ध्यान हो…।

छात्रा: अकेले, आप कसम खाओ कि आपने ऐसा बोला था…।

सर : मैंने तुझसे एक बार बोला था, तू याद कर, तभी बोला था शुरुआत में, मैंने इसी चक्कर में बोला था।

छात्रा : मुझे नहीं पता, आपने कब बोला था?

सर : चार-पांच दिन पहले बोला था। देख भैया तक बात पहुंच गई, मेरे घर तक आ गई। बस मिसेज तक जाते-जाते रह गई। मेरे पापा तक तो आ गई है। यह भी तुझे बता दूं, मैं…।

छात्रा : …तो सर, यह तो गलती है न?

सर : मुझसे गलती हो गई, तू मुझे माफ तो कर सकती है?
​​छात्रा: पता नहीं…

सर : ठीक है, तो भैया-फैया से बात कर, कह दे कि कोई बात नहीं है। भैया से फोन करके बोल देना कि कोई मैटर नहीं है। सभी को पता लग गया है, मेरी स्थिति खराब है। दो, तीन दिन से कोचिंग नहीं पढ़ा पा रहा हूं। इस घटना के बाद मैं खुद को गाली दे रहा हूं। इतनी बड़ी गलती हो कैसे गई, मुझसे। समझ गई क्या बेटा? ठीक है, उनसे कह देगी। जो भी हुआ, उसके लिए माफ करना। न तुझसे कुछ बोलूंगा, न किसी और से बोलूंगा। ठीक है।
​​​​​​छात्रा : हां।

सर : दोस्त के पापा से कह देना कि बात उन तक ही रहे, किसी से कहें नहीं।

SDOP ने आज बुलाया
छात्रा अपने पिता और भाई के साथ जब जौरा थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। उसके बाद मामला एसडीओपी ऋतु कैबरे तक पहुंचा तो उन्होंने छात्रा को गुरुवार को अपने पास बयान लेने के लिए बुलाया है तथा रिपोर्ट लिखे जाने का आश्वासन दिया है।

Previous Post

इंदौर में बारिश, 24 घंटे के लिए अलर्ट:MP के 10 जिलों में बूंदाबांदी होगी; 1 हफ्ते बाद फिर पानी गिरेगा

Next Post

इंदौर में पति के दोस्त ने किया रेप:लेडीज इनर वियर व्यापारी की तलाश, बहाने से घर आया, अकेली देख किया दुष्कर्म

Next Post
इंदौर में पति के दोस्त ने किया रेप:लेडीज इनर वियर व्यापारी की तलाश, बहाने से घर आया, अकेली देख किया दुष्कर्म

इंदौर में पति के दोस्त ने किया रेप:लेडीज इनर वियर व्यापारी की तलाश, बहाने से घर आया, अकेली देख किया दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .