Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

ट्रेन में पेशेंट के लिए पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर:ब्रेन हेमरेज मरीज के लिए आधी रात को उठे मदद के हाथ

sampurantoday by sampurantoday
December 17, 2022
in मध्य प्रदेश
0
ट्रेन में पेशेंट के लिए पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर:ब्रेन हेमरेज मरीज के लिए आधी रात को उठे मदद के हाथ
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी को गर्व हो सकता है। दरअसल गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे रेलवे के वाणिज्य कंट्रोल रूम का फोन बजा। कंट्रोल ऑफिसर को बताया कि रायपुर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई है। उसे ऑक्सीजन की जरूरत है।

फोन पर बताया गया कि ब्रेन हेमरेज का यह मरीज एम्स में इलाज कराने जा रहा है। उसका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया है। ट्रेन 4 बजे तक भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद रेलवे ने सबसे पहले CPHD हेल्थ केयर फाउंडेशन को कॉल किया।

यह सुनते ही स्टेशन पर गहमागहमी बढ़ गई। संगठन से जुड़े युवकों ने रात को ही चिरायु अस्पताल पहुंचकर सिलेंडर की व्यवस्था की। समय पर मरीज को मदद पहुंचाई। जब टीम कोच में पहुंची, तो मरीज की अटेंडर रो रही थी। आखिरकार समय पर ऑक्सीजन मिलने से यात्री की जान बच गई।

रायपुर से दिल्ली जा रहा था मरीज
रेलवे के अनुसार रायपुर से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में बैठे अटेंडर धीरज ने 15-16 दिसंबर 2022 की दरमियानी रात 1 बजे रेलवे के वाणिज्य कंट्रोल रूम को फोन किया। अटेंडर ने बताया कि उनके साथ ब्रेन हेमरेज का मरीज है, जिनकी उम्र करीब 40 वर्ष है। उन्हें शिफ्ट करने के लिए दिल्ली ‘एम्स’ ले जा रहे हैं, लेकिन नागपुर पहुंचने से पहले ही उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक से गिरने लगा। मरीज की हालत गंभीर हो गई है। शायद सिलेंडर खत्म हो रहा है।

इसे ध्यान रखते हुए डॉक्टर ने सलाह दी कि उन्हें सिलेंडर की आवश्यकता है। वाणिज्य कंट्रोल ने भोपाल स्टेशन पर उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य जावेद अंसारी को सूचना दी। अंसारी ने तत्काल गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) CPHD हेल्थ केयर फाउंडेशन से संपर्क किया। ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लो मीटर व मास्क की व्यवस्था करवाने का आग्रह किया गया।

रात को ही एनजीओ को कॉल किया
एनजीओ के वाइस चेयरमैन अभिषेक मकवानी तुरंत टीम के चेयरमैन मोहम्मद वसीम रजा और फाउंडर सागर जैन के साथ मिलकर पीरगेट स्थित चिरायु अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल के अरुण गोयनका व हरीश उदासी की मदद से टीम को तत्काल जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर मिल गया। CPHD की टीम द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर भोपाल रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया।

रात को ही टीम के साथ निकल पड़े युवा
अभिषेक ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए निकल गई। उन्होंने चिरायु अस्पताल प्रबंधन से बात की। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया। वहां पहुंचने पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उसमें लगने वाले जरूरी उपकरण भी तैयार मिले। वे सिलेंडर लेकर तत्काल भोपाल स्टेशन पहुंचे। जब अंदर पहुंचे तो मरीज की हालत खराब थी। उनके अटेंडर रो रहे थे। ऑक्सीजन सिलेंडर लगाने के बाद मरीज का ऑक्सीजन लेवल बेहतर हुआ। परिजनों ने इसके लिए शुक्रिया भी अदा किया।

2 अप्रैल को भी बच्चे को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया था
इससे पहले इसी साल 2 अप्रैल को भोपाल के लोगों ने नागपुर से दिल्ली जा रहे 26 दिन के बच्चे को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया था। जानकारी मिलने पर राजधानी के कई निवासी उसकी मदद करने के लिए आगे आए थे। उसे भी आधी रात को ट्रेन में ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया था। इन लोगों को सोशल मीडिया से पता चला था कि ट्रेन से जा रहे बच्चे के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। जिसके बाद कई लोग ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे।

इस बच्चे के माता-पिता ने उसको बचाने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को धन्यवाद दिया था। इस बच्चे को दिल की बीमारी थी और चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के दिल का वॉल्व खराब है।

सभी ने मिलकर किया काम
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रियंका दीक्षित ने कहा कि DRM सौरभ बन्दोपाध्याय के मार्गदर्शन में सभी विभाग यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराकर कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दे रहे हैं। वाणिज्य कर्मचारियों द्वारा ब्रेन हेमरेज के मरीज को सहायता पहुंचाने का काम सराहनीय है।

मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ और सतर्क रहने वाले रेल कर्मियों की वजह से लोगों में रेलवे की छवि बनी है। इससे ईमानदारीपूर्वक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

देर रात तक जागे अफसर
मैसेज मिलते ही लोगों के साथ भोपाल जिला प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग के अफसर भी अलर्ट हो गए। उन्होंने अपने अधीनस्थ अमले और अस्पतालों को मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। ट्रेन भोपाल आने से पहले ही अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर कर्मचारी रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे।

रेलवे डॉक्टर की टीम पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ पुलिस सहयोगी दल भी स्टेशन पर मौजूद रहा। गाड़ी के भोपाल स्टेशन पर पहुंचने पर मरीज को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। जब ऑक्सीजन सिलेंडर मरीज के परिजनों को दिया गया तो मरीज के परिजन भावुक हो उठे और उन्होंने भोपाल को धन्यवाद कहा।

Previous Post

भिंड में कार के अंदर चल रहा था मेडिकल स्टोर:फूप में BMO ने महिला डॉक्टर की कार में पकड़ी दवाएं

Next Post

गुजरात में शराबबंदी को केन्द्रीय मंत्री ने दिखाया आईना:फग्गन सिंह बोले- गुजरात में शराब पर प्रतिबंध फिर भी सबसे ज्यादा दारू पी रहे लोग

Next Post
गुजरात में शराबबंदी को केन्द्रीय मंत्री ने दिखाया आईना:फग्गन सिंह बोले- गुजरात में शराब पर प्रतिबंध फिर भी सबसे ज्यादा दारू पी रहे लोग

गुजरात में शराबबंदी को केन्द्रीय मंत्री ने दिखाया आईना:फग्गन सिंह बोले- गुजरात में शराब पर प्रतिबंध फिर भी सबसे ज्यादा दारू पी रहे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .