जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने आज वृद्ध आश्रम विनायकपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चित्रकूट के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर वृद्धजनों को कंबल एवं गर्म वस्त्र वितरण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा यह सराहनीय कार्य किया गया है मैं सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं इनके कार्यों से और सामाजिक संगठन भी प्रेरणा लेंगे और वृद्ध जनों व गरीब व असहाय लोगों की सेवा करने का उनको भी अवसर मिलेगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आज जिलाधिकारी के नेतृत्व में हम लोगों को वृद्धजनों की सेवा करने का अवसर मिला है इसी प्रकार हमारा एसोसिएशन गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करता रहेगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर सुधीर अग्रवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो आज वृद्धजनों के मध्य हम लोग यह पुण्य का कार्य कर रहे हैं मुझे यहां आकर अनुभूति होती है।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने देहाती ग्रामोत्थान सेवा संस्थान द्वारा वृद्धजनों का संचालन किया जा रहा है जिलाधिकारी ने संस्था के लोगों के निर्देश दिए कि वृद्धजन जहां पर रात में सोते हैं वहां पर पर्दा आदि की व्यवस्था करा दें तथा गरम हीटर भी लगाया जाए किसी भी वृद्धजन को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र गुप्ता, डॉक्टर प्रबोध अग्रवाल, डॉक्टर शशांक अग्रवाल, डॉक्टर पीड़ी चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित संस्था के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







