पुरुषार्थ सेवा संघ के युवाओं ने जरूरतमंदों को जा जाकर उड़ाए कम्बल।
बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए पुरुषार्थ सेवा संघ के युवाओं ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया ,जिसमें संस्थान के प्रमुख अंकित पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड कर्वी और रामघाट चित्रकूट में वृद्धों और जरूरतमंदों को शनिवार देर रात्रि में खोज खोज कर कंबल बांटे है। इस दौरान प्रियम,अभिलाष ,प्रदुम ,आशीष ,अंकित और दीपक पवन मौजूद रहे जनसेवा के इस कार्य में मिनी ग्रेजुएट के जितेंद्र साहू और कामदगिरि रेस्टोरेंट के राजेश पटेल का युवाओं को भरपूर सहयोग मिला है। जनसेवा के कार्यो में पुरुषार्थ सेवा संघ के युवाओं द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671





