Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

कुश्ती कोच ने किया नाबालिग रेसलर को अगवा:चंडीगढ़ ले गया, धर्म बदलकर दूसरी शादी भी की

sampurantoday by sampurantoday
December 23, 2022
in मध्य प्रदेश
0
कुश्ती कोच ने किया नाबालिग रेसलर को अगवा:चंडीगढ़ ले गया, धर्म बदलकर दूसरी शादी भी की
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल में नाबालिग रेसलर के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। किशोरी को पुलिस चंडीगढ़ से बरामद करके 10 दिसंबर काे ले आई है। टीटी नगर स्टेडियम और रेतघाट तिराहे के सिटी सर्विलांस के कैमरे से पुलिस को गाड़ी का सुराग लगा तो अपहरण से पर्दा हटता चला गया।

रेसलर को हरियाणा के झज्जर का कुश्ती कोच भोपाल से अगवा कर ले गया था। रेसलर उस समय गायब हुई थी, जब वह रोज की तरह टीटी नगर स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। श्यामला हिल्स पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस दुष्कर्म की धारा भी लगाएगी।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग 10वीं की छात्रा एवं रेसलर है। रोजाना की तरह प्रैक्टिस के बाद 9 नवंबर को जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके पिता स्टेडियम पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि उनकी बेटी प्रैक्टिस के लिए नहीं आई थी। बाद में उन्होंने श्यामला हिल्स थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस को उसका स्कूटर पार्किंग में खड़ा मिला। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में वह एक कार में सवार होते हुए दिखी थी।

तब रास्ते में लिफ्ट देकर लिया था मोबाइल नंबर

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले एक कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा दिलाने वे बेटी को लेकर रोहतक (हरियाणा) गए थे। तब रास्ते में झज्जर निवासी पहलवान नवीन नारा ने गाड़ी में लिफ्ट दी थी। बातचीत में उसने बेटी के बारे में जानकारी ली थी। नवीन ने सलाह दी थी कि यदि रेसलिंग में बेटी का भविष्य बनाना है तो एडमिशन रोहतक में करा दीजिए। उसने दोनों के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे। भोपाल आने के बाद भी नवीन फोन करता था।

नवीन 29 अक्टूबर को भोपाल आया। श्यामला हिल्स की एक होटल में उसने किशोरी के पिता को बुलाया था। बेटी का एडमिशन रोहतक में कराने को कहा। वह किशोरी से मिलने स्टेडियम भी पहुंचा था। शंका होने पर मां ने बेटी का मोबाइल छीनकर रख लिया था। पुलिस को होटल से नवीन का चरखीदादरी (हरियाणा) का पता मिला था।

5 नवंबर को बनाया था प्लान

किशोरी ने बताया कि सहेली के मोबाइल से उसने नवीन को कॉल किया था। 5 नवंबर को नवीन भोपाल में मिला। प्लान के तहत ही 9 नवंबर की सुबह स्टेडियम से वह गाड़ी में सवार हो गई। किशोरी माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद साथ रहने को तैयार हो गई।

एडिशनल सीपी ने खुद खंगाले फुटेज

श्यामला हिल्स थाने के आरक्षक ने एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर को बताया कि फुटेज में किशोरी गाड़ी में बैठते दिख रही थी। रेतघाट के कैमरों की रिकार्डिंग देखी तो हरियाणा के नंबर की गाड़ी ट्रेस हुई थी। यह झज्जर निवासी रॉकी सिंह (नवीन का चचेरा भाई) के नाम रजिस्टर्ड थी। 11 नवंबर को पुलिस झज्जर रवाना हुई।

सुरक्षा के लिए याचिका

नवीन की 2019 में शादी हो चुकी है, पर तलाक नहीं हुआ है। इस बीच पुलिस को पता चला कि किशोरी ने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है कि उसने नवीन से शादी कर ली है। नवीन ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। उन्हें सुरक्षा चाहिए। याचिका पर नवीन की पत्नी ने आपत्ति लगाई। 9 दिसंबर को सुनवाई होनी थी। इस बीच श्यामला हिल्स थाना प्रभारी उमेश यादव भी हाईकोर्ट पहुंचे। वकील का तर्क था कि मुस्लिम लॉ के अनुसार नाबालिग शादी कर सकती है। यादव ने तर्क दिया कि मुस्लिम लॉ आईपीसी से बड़ा है क्या? विवाद की स्थिति बनने के बाद किशोरी को भोपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया। लेकिन फिलहाल नवीन गायब है।

Previous Post

ग्वालियर में थाने से रिवाल्वर चोरी का मामला:SSP ने रिटायर्ड SI को किया तलब

Next Post

मुरैना में दस दिन में तीन भाई-बहनों की मौत:घरवाले समझते रहे देवीय प्रकोप, कराते रहे झाड़-फूंक, दिमागी बुखार से चली गई जान

Next Post
मुरैना में दस दिन में तीन भाई-बहनों की मौत:घरवाले समझते रहे देवीय प्रकोप, कराते रहे झाड़-फूंक, दिमागी बुखार से चली गई जान

मुरैना में दस दिन में तीन भाई-बहनों की मौत:घरवाले समझते रहे देवीय प्रकोप, कराते रहे झाड़-फूंक, दिमागी बुखार से चली गई जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .