जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा को निर्देश दिए कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की जमीन एवं जिला पंचायत की जमीन का सीमांकन कराकर देखें और जो जिला पंचायत तथा नगर पंचायत की जमीन सराय तालाब के पास लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए गए हैं उसका सीमांकन कराकर तत्काल हटाया जाए उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आवास के पट्टे दिए गए हैं उसको भी चिन्हित कर लिया जाए तथा जो तालाब की जमीन पर मकान बने हैं उसका भी सीमांकन कराकर अवैध मकान को तत्काल हटाया जाए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राजापुर से कहा कि इस तालाब का डीपीआर बनाकर सुंदरीकरण कराएं तथा जो कांजी हाउस के पास अवैध कब्जा है उसको भी हटाया जाए तथा जमीन खाली कराकर जिला पंचायत एवं नगर पंचायत को हैंडोवर किया जाए, जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत निर्देश दिए कि जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की नई बिल्डिंग जो बनी है उसका तकनीकी परीक्षण कराकर देखें कि यह संचालन करने लायक है या नहीं अगर संचालित करने योग्य है तो उसमें पुराना राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पठन-पाठन का कार्य इसमें शिफ्ट कराया जाए, जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल को सख्त निर्देश दिए कि जो शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जे हैं उनको तत्काल हटाए अगर अगली बार के भ्रमण में मुझे शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत मिली तो मैं आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई करूंगा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगत सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बी एन कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी एवं लेखपाल प्रदीप तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671







