आज दिनाँक-24.12.2022 को पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट वृंदा शुक्ला के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात मनोज कुमार एवं टीएसआई योगेश कुमार यादव एवं उनकी टीम द्वारा कर्वी शहर में 02/04 पहिया वाहनों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट/सीट बेल्ट, ओवरलोड सवारी, ओवरस्पीड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की चेकिंग की गयी। वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेडफोन या मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के लिए बताया गया। चेकिंग के दौरान मालवाहक वाहन को भी चेक किया गया जिसमें सवारी पाए जाने पर पेंडिंग चालान किया गया। यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर पालन करने हेतु जागरूक किया गया एवं यातायात जागरूकता पम्पलेट्स वितरित किये गये । वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने, हेमलेट/सीट बेल्ट लगाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने हेतु बताया गया । टीएसआई द्वारा वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया तथा धीमी गति से वाहन चलाने हेत निर्देशित किया गया ।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671






